Trending

यह जगह कहलाती है ‘भारत का स्विट्जरलैंड’। घूमने का रखते हैं शौक़ तो यहां एक बार अवश्य जाएं…

भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, जहां की खूबसूरती के हैं दीवाने लोग। आप भी देखें तस्वीरें...

Switzerland Of India

उत्तराखंड की वादियां पर्यटकों को काफ़ी लुभाती है। पहाड़ों से आच्छादित इस राज्य में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। मालूम हो कि यह प्रदेश सिर्फ़ पहाड़ों से आच्छादित नहीं, बल्कि हमारे सनातन धर्म की कई विरासतों को समेटे हुए है। ऐसे में इस राज्य का भ्रमण करना अलग ही प्रकार के आनंद की अनुभूति कराता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बड़े-बड़े पहाड़ व शांत वातावरण किसी का भी मन आसानी से जीत सकते हैं। ऐसे में अगर आप हालिया दौर में कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहें है तो आपके लिए “भारत का स्विट्जरलैंड” घूमना काफ़ी रोमांचकारी हो सकता है। अब आप सोच में पड़ रहे होंगे कि यह कहाँ है। तो चलिए देर किस बात की। बताते हैं हम आपको भारत के स्विट्जरलैंड के बारे में।

Switzerland Of India

वैसे भी अब कोरोना की दूसरी लहर कमज़ोर पड़ चुकी है। ऐसे में जो भी घर में बैठे-बैठे बोर हो गए हो और घूमने का शौक़ रखते हो। वे आगामी दिनों में उत्तराखंड के मुख्य पर्यटक स्थल कौसानी जा सकते हैं। इसकी खूबसूरती को देखते हुए इसे ही “भारत का स्विटजरलैंड” कहा जाता है। चलिए आज हम आपको कौसानी की मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं…

ग्वालदम…

Switzerland Of India

ग्वालदम एक खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है जो गढ़वाल और कुमाऊं के बीच बसा है। ये चारों ओर से कई जंगलों से घिरा हुआ है। इसके साथ ही ग्वालदम में कई छोटी-छोटी झीले बनी हुई है। आप यहां पर प्राकृतिक नजारों के साथ नंदादेवी और त्रिशूल जैसी चोटियों का नजारा देख सकते हैं।

Switzerland Of India

रुद्रधारी फाल्स…

Switzerland Of India

रुद्रधारी फाल्स कौसानी से करीब 12 किमी की दूरी पर स्थित है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट मानी गई है। यहां पर आप कई प्राचीन गुफाएं देखने के साथ उसके रहस्यों को जान सकते है। रुद्रधारी फाल्स में खूबसूरत झरने के पास एक प्राचीन सोमेश्वर मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है।

Switzerland Of India

कौसानी टी एस्टेट…

Switzerland Of India

अगर आप खूबसूरत वादियों का मजा लेना चाहते हैं तो कौसानी टी एस्टेट में भी जा सकते हैं। यहां पर आपको प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। चाय प्रेमियों को यह बाग बेहद ही पसंद आएगा। आप यहां की अनोखी चाय का स्वाद भी ले सकते हैं।

Switzerland Of India

बैजनाथ…

वहीं बैजनाथ, कौसानी से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह प्राचीन मंदिरों से भरा धार्मिक स्थल है। सालभर दूर-दूर से लोग यहां पर दर्शन करने आते हैं। बता दें, एक समय में यह ‘शहद कत्युरी राजवंश’ की राजधानी के रूप में मशहूर था।

Switzerland Of India

सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय… 

Switzerland Of India

साहित्य प्रेमी कौसानी में सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय देखने जा सकते हैं। यह एक कलात्मक जगह है जो हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत को समर्पित है। बता दें, सुमित्रानंदन पंत का जन्म कौसानी में ही हुआ था। इस संग्रहालय में उनकी कविताओं की पांडुलिपि, साहित्यिक कृतियां आदि है। हर साल उनकी जयंती पर यहां काव्य चर्चा का आयोजन भी होता है।

Switzerland Of India

गांधी जी का चर्चित आश्रम…

कौसानी के आश्रम भी चर्चा में हैं। अनासक्ति आश्रम को ही गांधी आश्रम के नाम से जानते हैं। बताया जाता है कि 1929 के आसपास महात्मा गांधी आश्रम में दो हफ्ते रहे थे। इसी दौरान, उन्होंने ‘अनासक्ति योग’ पर एक किताब लिखी थी। आश्रम के एक हिस्से में म्यूजियम भी है। यहां पुरानी तस्वीरें और चरखा समेत तमाम यादगार वस्तुएं हैं। महात्मा गांधी के बारे में और भी कई जानकारियां यहां संग्रहित हैं।

Switzerland Of India

Switzerland Of India

विभिन्न चित्रों को देखकर आप भी समझ ही गए होंगे कि क्यों कौसानी को ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता। फिर भी बता दें कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 6075 फुट से ज्यादा की ऊंचाई पर बसा है खूबसूरत हिल स्टेशन कौसानी। दिलकश नज़ारों के चलते ही इस जगह को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। कहीं-कहीं इसे कुमाऊं का स्वर्ग भी कहते हैं। इतना ही नहीं कौसानी पहुंचकर आपको हिमालय की चोटियों का 350 किलोमीटर फैला नज़ारा एक ही जगह से देखने का मौका मिलता है। पहाड़ों से नीचे झांके तो कटौरी घाटी और गोमती नदी मन मोह लेती है। कौसानी पिंगनाथ चोटी पर बसा है। यहीं से नंदा देवी पर्वत की चोटी को करीब से देखा जा सकता है। इन खूबसूरत नजारों से रूबरू होने के लिए ही देश-दुनिया से टूरिस्ट कौसानी खिंचे चले आते हैं।

Switzerland Of India

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D Scatter Hitam 988slot kari4d ladangtoto toto slot scatter hitam rtp gacor sulebet mekar99 rtp slot slot deposit 1000 sulebet slot maxwin mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900