बॉलीवुड

मरने के चंद घंटों पहले मंदिरा बेदी के पति ने की थी खास पोस्ट, पत्नी संग कर रहे थे ये काम

साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरा था। इस बीते वर्ष हमने बॉलीवुड की कई हस्तियों को खोया था। इसके बाद हमने सोच कि शायद 2021 नई उमँगे लेकर आएगा। लेकिन हुआ इसका उल्टा। 2021 तो 2020 से भी ज्यादा खतरनाक निकला। इस साल भी हमने कई जाने माने लोगों को खोया। अब बॉलीवुड के गलियारों से एक बार फिर दुखद खबर आ रही है। जानी मानी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका बुधवार सुबह निधन हो गया।

राज कौशल एक फिल्ममेकर थे, उन्होंने 49 की उम्र में अपने प्राण त्यागे। उनके परिवार के एक करीबी दोस्त ने बताया की राज कि मौत का कारण हार्ट अटैक था। उन्हें बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हार्ट अटैक आया जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन वह बच नहीं सके। राज के निधन के बाद परिवार में शौक का माहौल है। खासकर उनकी बीवी मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) का रो रोकर बुरा हाल है।

mandira bedi husband

राज एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके थे। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते थे। हैरत की बात ये है कि मौत से चंद घंटों पहले यानि मंगलवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वे अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते दिखाई दे रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kaushal (@rajkaushal)


राज कौशल की इस आखरी तस्वीर में उनके साथ पत्नी मंदिरा बेदी, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जहीर खान, सागरिका घाटगे और आशीष चौधरी थे। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था – सुपर संडे, सुपर फ्रेंड्स, सुपर फन।

raj kaushal

राज कौशल के जाने के बाद कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता रोहित रॉय ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट साझा किया। वहीं फिल्ममेकर ओनिर ने भी राज के निधन पर शौक व्यक्त किया। राज कौशल और मंदिरा बेदी की शादी 14 फरवरी, 1999 को हुई थी। इस शादी के करीब 12 साल बाद यानि 2011 में मंदिरा पहली बार मां बनी थी। उनके बेटे वीर का जन्म 19 जून, 2011 को हुआ था।

mandira bedi husband

बेटे वीर के पैदा होने के 9 साल बाद मंदिरा की फिर से मां बनने की इच्छा हुई। लेकिन इस बार उन्होंने एक बेटी को गोद लिया। मंदिरा और उनके पति राज ने जुलाई, 2020 में 4 साल की एक बच्ची गोद लेकर अपना परिवार कम्प्लीट किया। बेटी को गोद लेकर मंदिरा बहुत खुश थी। उन्होंने अपनी गोद ली बेटी का नाम तारा बेदी कौशल रखा है।

mandira bedi husband

हालांकि अब मंदिरा का परिवार एक बार फिर बिखर सा गया है। परिवार के मुखिया राज के जाने से घर फिर खाली खाली सा लगने लगा है। पति के जाने का गम मंदिरा के दिल में हमेशा रहेगा। उनके घर में एक अधूरापन सा झलकेगा। बताते चलें कि डायरेक्शन के साथ साथ राज बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर चुके हैं। वे माय ब्रदर निखिल, शादी का लड्डू जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 1992 में आई फिल्म बेखुदी में स्टंट भी किए थे।

raj kaushal funeral

हमारी सहानुभूति मंदिरा और उनके परिवार के साथ है। ईश्वर राज कौशल की आत्मा को शांति दे।

Back to top button