बॉलीवुड

ये है शोले फिल्म के सांभा की फैमिली, बेटियां हैं बला की खूबसूरत तो बेटा है सबसे अनोखा – देखें

बॉलीवुड की फिल्मो में कई मशहूर किरदार हुए हैं। कुछ तो इतने अच्छे होते थे कि उन्हें निभाने वाले एक्टर के मरने के बाद भी वह हमे याद रहते हैं। ऐसा ही एक किरदार ‘शोले’ फिल्म में सांभा का था। सांभा इस फिल्म के खूंखार विलेन गब्बर का दाहिना हाथ था। इस किरदार को मैक मोहन ने निभाया था। उन्होंने इसमें इस कादर जान फूंकी थी कि सांभा आज भी हमारी यादों में अच्छे से फिट है। इस किरदार ने मैक मोहन को बहुत फेमस बना दिया था। आलम ये था कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 175 फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी लोग उन्हें सांभा के किरदार के लिए ही याद करते हैं।

mac mohan as sambha

मैक मोहन का असली नाम मोहन मक्किनी था। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम चेंज कर लिया था। उनका जन्म 24 अप्रैल 1938 को हुआ था। वे पाकिस्तान के कराची शहर में पैदा हुए थे। उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई लखनऊ में की थी। वे बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे, हालांकि भाग्य उन्हें फिल्म इंडस्ट्री तक खींच लाया। 10 मई 2010 को 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। एक साल उन्होंने इस बीमारी से लड़ाई की लेकिन फिर जिंदगी की जंग हार गए।

mac mohan with wife

मैक मोहन ने 1964 में ‘हकीकत’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे 46 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने लगभग 175 फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता शोले फिल्म में सांभा का किरदार निभाने से ही मिली।

mac mohan wife and children

अधिकतर लोग मैक मोहन को शोले के सांभा के रूप में ही जानते हैं। उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ऐसे में आज हम आपको शोले के सांभा के परिवार से मिलाने जा रहे हैं।

mac mohan wife mini

मैक मोहन की बीवी का नाम मिनी मक्किनी है। दोनों ने साल 1986 में शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए। इसमें दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी का नाम मंजरी मक्किनी, मंजली बेटी का नाम विनती मक्किनी और सबसे छोटे बेटे का नाम विक्रांत मक्किनी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinati Makijany (@vinatimak)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinati Makijany (@vinatimak)

mac mohan daughter manjri

मैक मोहन की बड़ी बेटी मंजरी बॉलीवुड में फिल्म डायरेक्शन करती है। वे ‘द लास्ट मार्बल’ और ‘द कॉर्नर टेबल’ जैसी कई फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। वह शादीशुदा हैं और अपने पति के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं। हालांकि परिवार से मिलने वे अक्सर मुंबई आती रहती हैं।

mac mohan daughter vinati

मैक मोहन की दूसरी बेटी का नाम विनती मक्किनी है। वह एक अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। विनती दिखने में खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यहाँ वे आए दिन अपनी सुंदर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

mac mohan family

मैक मोहन का एक बेटा भी है जिसका नाम विक्रांत मक्किनी है। वह अपने पिता की तरह एक अभिनेता है। उसने अपनी बड़ी बहन मंजरी की फिल्म ‘द लास्ट मार्बल’ में भी काम भी किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinati Makijany (@vinatimak)

mac mohan son vikrant

मैक मोहन की एक और दिलचस्प बात बहुत कम ही लोग जानते हैं। दरअसल शोले के सांभा यानि मैक मोहन बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के सगे मामा थे।

Back to top button