राशिफल

Rashifal 25 June: इन चार राशि वालों के लिए कामयाबी भरा रहेगा आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल

हम आपको शुक्रवार 25 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 June 2021

goddess lakshmi

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल बनी हुई है। अगर आप घर बदलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आशावादी होना पड़ेगा। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा। किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए। किसी सदस्य के देखरेख या पढ़ाई इत्यादि की जवाबदारी बढ़ेगी। पारिवारिक कामों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपकी बेचैनी कम होगी और आप सकारात्मक रुख पाएंगे। बिजनेस करने वालों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए विज्ञापन का सहारा लेना पड़ सकता है। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा। मानसिक थकान कुछ कारणों से हो सकती है। व्यापार में आपको उम्मीद से कुछ कम ही लाभ मिल पायेगा। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय के मामलों में कुछ बड़े परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। करियर में जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। आप सोचे हुए काम भी पूरे करने की कोशिश करेंगे। चोट-चपेट से बच कर रहें, सीढ़ियों से उतरते व चढ़ते समय संभल कर चले।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विवेकपूर्ण नीति को अपनाना आपके लिए हितकर रहेगा। अवसर हितकर होंगे। क्रोध करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कलात्मक विचारों से भरें रहेंगे। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। भाइयों तथा मित्रों का सहयोग से लाभ की स्थितियों में वृद्धि करने वाला होगा। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए  मेहनत करते रहें, सफलता जरूर हासिल होगी। अपनी प्रॉपर्टी और वाहन के कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे।

goddess lakshmi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। संबंधों में भेद उजागर होने का भय है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। प्रिय व्यक्ति के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए आपको उचित अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में आप सभी कार्यों को अपने अनुभव द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। प्रिय जनों से अच्छे रिश्ते रख सकते हैं। जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आज छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप न ले ले, इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल बढ़ सकता है। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। दाम्पत्य जीवन भी आपके लिए सुखद रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में नए आईडिया मिलेंगे। मन में उदारता रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेन-देन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नौकरीपेशा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। पिछले कुछ दिनों से आ रही परेशानियाँ दूर होंगी। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। वाणी पर संयम बनाए रखने से मानसिक तनाव से बचाव होगा। आप अपने माता-पिता को विशेष महसूस कराएंगे। परिवार के साथ शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें आपके बीच की कड़वाहट निश्चित ही खत्म हो जायेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। किसी महिला मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। निवेश की योजना बन सकती है। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। जायदाद संबंधी समस्या के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। भौतिक विकास का योग अच्छा है। जीवनसाथी के साथ किए जा रहे व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर दबाव आपको कुछ चीज़ों के लायक होने का एहसास कराएगा। मित्रों के सलाह से भी आप के महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो पाएंगे। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज प्रगति करने की महत्वाकांक्षा होगी।

आपने Rashifal 25 June का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 June का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 June 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर मे रखना शुरू करिए ये मूर्तियां, फ़िर चमक जाएगी आपकी क़िस्मत। नहीं करना पड़ेगा दुःखो का सामना…

Back to top button