दिलचस्प

इन दो लड़कों का डांस देखकर यकीन ही नहीं होगा कि ये इंसान हैं या रोबोट… देखें वीडियो!

डांस का क्रेज दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया डांस के प्रति आकर्षित है। आज के समय में हर कोई एक बेहतर डांसर बनने की इच्छा रखता है। लेकिन बेहतर डांसर बनने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है, जो कम लोग ही करते हैं। डांस का क्रेज लोगों में इस कदर है, कि वह इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

कई देशों में तो समूह बनाकर लड़के और लडकियां रोड पर ही डांस करते हैं। उनका डांस इतना बेहतरीन होता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। हालांकि यह चलन भारत में अभी नहीं है। यहां आज भी डांस पारम्परिक तरह से होता है। टीवी शो आने के बाद कुछ इसमें बदलाव हुआ है, लेकिन आज भी समूह बनाकर रोड पर डांस करने का चलन आना बाकी है।

दुनिया का सबसे स्लो मोशन डांस :

डांस शो की सबसे पहले शुरुआत अमेरिका में हुई। इसके बाद उसी तर्ज पर भारत में भी डांस शो बनने लगे। ये शो इतने ज्यादा चर्चित हुए कि कई चैनलों ने ऐसे डांस शो शुरू करवा दिए। इन्ही शो की बदौलत आज के युवा डांस में अपना कैरियर देखने लगे हैं। पहले ऐसा नहीं था, पहले डांस केवल मनोरंजन के लिए किया जाता था। जबकि आज यह पूरी तरह से बदल गया है।

आज हम आपको दुनिया का सबसे स्लो मोशन डांस दिखाने जा रहे हैं। इस डांस को देखने के बाद यकीनन आप भ्रमित हो जायेंगे कि ये डांस इंसान ही कर रहे हैं या कोई रोबोट। जी हां इस डांस को आप दुनिया का सबसे स्लो मोशन डांस भी कह सकते हैं। इससे पहले आपने इतना स्लो डांस नहीं देखा होगा।

दरअसल दो लड़के एक रोड पर स्लो मोशन डांस करते हैं। इन लड़कों को देखने वाला कोई नहीं होता है। हालांकि कोई इनका वीडियो बना रहा है। लड़कों ने ऐसा डांस दिखाया कि जिसने भी इसका वीडियो देखा उसकी आंखें खुली की खुली रह गयी। इन दोनों लड़कों ने बिना किसी गलती के स्लो मोशन डांस किया और लोगों का मुंह बंद करवा दिया।

वीडियो देखें-

Back to top button