बॉलीवुड

केएल राहुल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखी सुनील शेट्टी की बेटी, क्या जल्द दोनों करेंगे शादी?

बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना नाता है। इन दोनों ही चीजों को लेकर भारतीयों में जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है। वहीं बॉलीवुड सितारों और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच लव अफेयर भी बहुत आम बात है। हम इसके कई उदाहरण देख चुके हैं। इनमें से कुछ ने तो शादी भी कर ली है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसका सबसे फेमस उदाहरण है। अब शायद इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya shetty) भी इस लिस्ट में जल्द शामिल हो सकते हैं।

athiya shetty

दरअसल सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को काफी लंबे समय से डेट कर रही है। इन दोनों को एक दूसरे के साथ कई जगहों पर देखा जा चुका है। ये सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भि शेयर करते रहते हैं। इस कपल को साथ में देखकर फैंस भी बड़ा खुशी होते हैं। दोनों की जोड़ी साथ में कमाल की लगती है। हालांकि अभी तक अथिया और राहुल ने अपनी रिलेशनशिप को खुलकर सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। लेकिन उनकी हरकतें देखकर तो यही लगता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो क्या ये दोनों शादी भी करने वाले हैं? यह जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहे।

athiya shetty

अथिया शेट्टी (Athiya shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की खबरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों के फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। शादी वाली बात तो तूल कपल की एक लेटेस्ट पोस्ट के वायरस होने के बाद मिला। दरअसल अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में दोनों की आंखों में चश्मा लगा हुआ है। इसके साथ ही अथिया राहुल को गले लगाते दिखाई दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul? (@rahulkl)

इस तस्वीर में दोनों स्टाइलिश कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। राहुल ने ब्लैक ब्लैजर और व्हाइट हाईनेक पहना हुआ है। वहीं अथिया डार्क ब्लू और पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। दोनों का लुक देखने में बहुत ही अच्छा लग रहा है। राहुल हैंडसम लग रहे हैं तो अथिया बहुत खूबसूरत लग रही है। इस फोटो पर फैंस के तरह तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। इसी कमेंट सेक्शन में फैंस यह भविष्यवाणी कर रहे हैं कि ‘दोनों जल्द ही जिंदगीभर के लिए पार्टनर बनने वाले हैं।’

athiya shetty

अब दोनों कब शादी करेंगे और सच में शादी के बंधन में बंधेंगे भी या नहीं, इस बात का अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है। हालांकि दोनों का मिलना जुलना और नजदीकियाँ देख यह तो तय है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसका एक हिंट तब मिला था जब अथिया ने केअल राहुल संग एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को देख फैंस ने अंदाजा लगाया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप दौरान अथिया के इंग्लैंड में केएल राहुल के साथ थी। दरअसल इस फोटो के बैकग्राउन्ड में फैंस को बॉउल मैदान नजर आ रहा था।

athiya shetty and kl rahul

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul? (@rahulkl)

काम की बात करें तो केएल राहुल को अंतिम बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते देखे गए थे। लेकिन टूर्नामेंट के दौरान ही उनका एपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी हेल्थ पर ध्यान दिया और भारत के साथ इंग्लैंड दौरे पर आ गए। अब वे जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे।

Back to top button