अध्यात्म

ब्रह्म मुहर्त में सपने में दिखें यह वस्तु तो समझिए आप बन जाएंगे मालामाल…

ब्रह्म मुहर्त में सपने में ये कुछ वस्तुएँ दिखने पर होता है धनलाभ, जानिए क्या क्या है इसमें शामिल...

सपनों का अपना एक मनोविज्ञान होता है। इतना ही नहीं, सपनों (Dreams) का संबंध हमारे अवचेतन मन में चल रहे विचारों के अलावा भविष्‍य में होने वाली घटनाओं (Incidents) से भी होता है। सपने की शाब्दिक परिभाषा है, “मानसिक गतिविधियां जो नींद के दौरान होती है।” यह गतिविधि कम या अधिक स्पष्ट और विस्तृत हो सकती है, इसमें अधिक या कम सुसंगत कथा संरचना हो सकती है, यह मुख्य रूप से दृश्य संवेदनाओं की विशेषता है और कभी-कभी यह व्यक्ति की भावनात्मक भागीदारी को दूर कर सकती है।

night dream

ऐसा मानते हैं कि एक व्यक्ति रात में औसतन दो घंटे सपने देख सकता है। लेकिन सपने की यह अवधि अमूमन 5 से 25 मिनट तक भिन्न-भिन्न हो सकती है। वैसे हमारे यहां सपनों को लेकर कई मान्यताएं है। बात यहीं नहीं रुकती। सपनों के संसार को समझने के लिए स्वप्न शास्त्र नाम की पूरी क़िताब ही लिखी गई है। इसी स्वप्न शास्त्र के अनुसार सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच के समय में देखा गया सपना अक्‍सर सच होता है। ऐसा कहा जाता है, क्‍योंकि इस समय में दैवीय शक्तियों का बड़ा असर होता है। आज जानते हैं कि वे कौन से सपने हैं, जो व्‍यक्ति को अपार धन-संपदा का मालिक बनाते हैं। तो आइए बात करते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में ऐसी कौन सी वस्तु दिखें तो आप समझिए कि मालामाल बनने वाले हैं…

night dream

चूंकि सपने अवचेतन मन से जुड़ें होते हैं। ऐसे में यह परिकल्पना कर पाना की हमें सपने में फ़लाँ वस्तु ही दिखें या दिखनी चाहिए। इसकी संभावना तो न के बराबर है। फ़िर भी अगर आपके सपने में ब्रह्म मुहूर्त में ऐसा दिखें कि आप खुद को अनाज के ढेर पर चढ़ता हुआ पा रहें है और उसी समय आपकी नींद खुल जाए तो निश्चित रूप से समझिए कि आपको धन लाभ होने वाला है।

night dream

वहीं अगर सपने में कोई छोटा बच्चा मस्ती करता हुआ दिखाई दें तो भी समझना चाहिए कि धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा सपने में कलश यानी कि पानी से भरा घड़ा या कोई अन्‍य बड़ा पात्र देखने से निश्चित तौर पर धन लाभ होता है। वही अगर ब्रह्म मुहूर्त में मिट्टी का घड़ा या पात्र दिखें तो वह ज़्यादा शुभ माना जाता है। जिस भी व्यक्ति को ऐसा सपने में दिखता है। उसे जल्‍द ही अपार धन मिलने के साथ-साथ भूमि लाभ होता है।

night dream

सपनों के संसार की बात आगे बढ़ाएं तो अगर ब्रह्म मुहूर्त में सपने में खुद को या फिर दूसरों को स्नान करते हुए कोई व्यक्ति देखता है। तो वह भी काफ़ी शुभ होता है। ऐसा सपना यदि आपके द्वारा यात्रा करने के समय के आसपास आए तो उक्त यात्रा से धन लाभ का विशेष अवसर बनता है।

surya namaskar

अगर गंगा नदी में डुबकी लगाते ब्रह्म मुहूर्त के सपने में कोई दिखें तो वह भी बहुत ही शुभ फ़लदायक होता है। इससे रुका हुआ पैसा या उधार दिया हुआ पैसा जल्‍द वापस मिल जाता है। वहीं सपने में दांत टूटते देखना भी जल्‍द पैसा दिलाता है। यह नौकरी-व्यापार में लाभ मिलने का संकेत भी देता है।

sleep

खून खराबा वैसे तो वास्तविक जीवन के लिए हानिकारक होता है, लेकिन सपने में खूनखराबा देखने से भी धन लाभ होता है। इससे वह पैसा भी मिल जाता है, जो कहीं मुश्किल में फंसा हो। इसके अलावा अगर सपने में खुद को नौकरी का इंटरव्यू देने के लिए जाते हुए देखें तो समझ जाना चाहिए कि जल्‍द ही आर्थिक लाभ होने वाला है। इन सबके अलावा सपने में दिवंगत पूर्वजों का आना भी लाभ का संकेत है। साथ ही साथ सपने में मंदिर, शंख, गुरु, शिवलिंग, दीपक, घंटी, द्वार, राजा, रथ, पालकी, उजला आकाश और पूर्णिमा के चंद्रमा का दिखाई देना तो धर्म-पुराणों में भी शुभ बताया गया है।

bell

Back to top button