दिलचस्प

दो दिल एक जान से अब कहानी पहुंची “हम साथ साथ हैं”, जानिए क्या है पूरी कहानी

दो जुड़वां बहनों को एक ही शख़्स से हुआ प्यार, जानिए क्या तीनों हो पाएंगे एक?

ana aur lucy love stroy

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली जुड़वा बहनें एना और लूसी इन दिनों काफी समय से चर्चा में हैं। ये दोनों बहनें एक जैसी दिखती हैं। अब ऐसे में आपके मन में यह विचार कौंध रहा होगा कि दोनों बहनें एक जैसी दिख रही। इसमें क्या विशेष बात जो वह चर्चा में बनी हुई है। तो हम आपको बता दें कि उन दोनों बहनों के चर्चा में होने का कारण सिर्फ़ एक जैसा दिखना भर नहीं है, बल्कि बात कुछ और भी है। अब आप सोच में पड़ें कि दूसरी ऐसी कौन सी बात तो हम आपको पहले ही बता दें कि एक जैसी दिखने वाली इन दोनों बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ हुआ।

ana aur lucy love stroy

बता दें कि प्यार में सबकुछ संभव है यह तो आपने भी सुना होगा, लेकिन यह प्यार कई मायनों में अनूठा है। जी हाँ एना और लूसी को सिर्फ एक ही लड़के से प्यार ही नहीं हुआ है बल्कि वह दोनों उनके साथ रहती भी है। बेन नाम के पार्टनर को दोनों बहनें शेयर करती हैं। अब इन बहनों ने बेन से सगाई भी कर ली है।

ana aur lucy love stroy

मालूम हो कि कई सालों तक एक साथ रहने के बाद दोनों बहनों ने अब बेन से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में है न यह दिलचस्प प्रेम कहानी। जिसमें दोनों बहनें न सिर्फ एक जैसी दिखती है, बल्कि उन्हें प्यार भी एक ऐसे व्यक्ति से होता है। जिसे वह दोनों दिल दे बैठती है। जिसके बाद दोनों बहनें पार्टनर बेन को शेयर तक करती है।

ana aur lucy love stroy

बता दें कि बेन से एना और लूसी को एक ही नजर में प्यार हो गया था। तीनों एक बड़े से बेड पर एक साथ ही सोते हैं। अपने एक पार्टनर को शेयर करने की बात पर एना और लूसी कहती हैं कि, “उन्हें इसमें कुछ अजीब नहीं लगता। बेन हम दोनों बहनों का प्रिंस चार्मिंग है। बेन ने दोनों बहनों को एक साथ प्रपोज किया। इनके इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसने एक बॉक्स में दो अंगूठी के साथ एना और लूसी को एक बार में प्रपोज किया।”

ana aur lucy love stroy

वही बहनों को प्रपोज करते हुए बेन ने कहा कि दोनों ही मेरी दुनिया है और वो अपनी पूरी जिंदगी उनके साथ बिताना चाहते हैं। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया के कानून की बात करें तो ये तीनों शादी नहीं कर सकते। यहां के कानून के मुताबिक, तीन लोग शादी नहीं कर सकते हैं। शादी की प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए एना और लूसी किसी ऐसे देश में बसना चाहती हैं। जहां ये लीगल है। बता दें की ऐसी शादी को मान्यता देने वाले देशो की लिस्ट में मलेशिया और इंडोनेशिया शामिल है। बेन ने कहा कि वो भले ही ऑस्ट्रेलिया में शादी नहीं कर सकते लेकिन सगाई तो कर ही सकते थे। वही उन्होंने किया।

ana aur lucy love stroy

अब ये तीनों अपने रिलेशन को अगले पड़ाव पर ले जाकर परिवार शुरू करना चाहते हैं। इनके रिश्तों पर लोगों के कई कमेंट्स आते रहते हैं, जिसमें से ये नेगेटिव कमेंट्स को हटाकर अच्छी चीजों पर फोकस करते हैं। एना और लूसी ने कहा कि बचपन से ही उन्हें हर कुछ एक जैसा पसंद आता था। ऐसे में जब एक ही लड़के पर उनका दिल आया तो उन्हें कुछ भी अजीब नहीं लगा। वो तीनों एक साथ एक घर और एक कमरे में रहते हैं। वही एना और लूसी ने प्रेग्नेंसी को लेकर भी बातें की। उन्होंने कहा कि दोनों एक साथ ही प्रेग्नेंट होना चाहती हैं। इसके लिए वो पूरी कोशिश करेंगी।

ana aur lucy love stroy

Back to top button