बॉलीवुड

Indian Idol खिताब जीतने के बाद भी गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं ये विजेता, इस तरह हो रहा है गुजारा

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल हर घर में देखा जाता है और इस शो को लोग खासा पसंद करते हैं। अभी तक इस शो के कई सीजन आ चुके हैं। जो कि खूब कामयाब रहे हैं। इस शो में कई सारे पार्टिसिपेट हिस्सा लेते हैं। जिनमें से अंत में एक ही संगीतकार इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम कर पाता है। इस टीवी रियलिटी शो के कई सीजन आ चुके हैं और इनके विनर्स काफी फेमस रहे हैं। इन्होंने खिताब जीतने के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीता है। हालांकि इनमें से कई ऐसे विजेता हैं जो कि अब गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं। तो आइए जानते हैं। इन विजेताओं के बारे में।

अभिजीत सावंत

abhijeet sawant

सीजन 1 के विजेता अभिजीत सावंत थे। ये शो जीतने के बाद ये काफी कामयाब हुए। लेकिन अब ये गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। शो को अपने नाम करने के बाद इन्होंने कई सारे गाने गाए थे। लेकिन इनको कामयाबी नहीं मिली।

संदीप आचार्य

Sandeep Acharya

सीजन 2 का खिताब सिंगर संदीप आचार्य ने जीता था। ये शो जीतने के साथ ही इन्हें सोनी बीएमजी की ओर से एक करोड़ रुपए, एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट और कार भी मिली थी। इसी शो में नेहा कक्कड़ ने भी हिस्सा लिया था। लेकिन वे तीसरे राउंड में ही बाहर हो गई थीं। वहीं संदीप अब इस दुनिया में नहीं हैं। 15 दिसंबर, 2013 को उनका निधन हो गया था।

प्रशांत तमांग

Prashant Tamang

इंडियन आइडल के सीजन 3 को प्रशांत तमांग ने जीता था। साल 2007 में आया ये सीजन काफी हिट रहा था। हालांकि प्रशांत शो जीतने के बाद ये भी गुनमान हो गए।

सौरभी देबबर्मा

Sourabhee Debbarma

इंडियन आइडल के चौथे सीजन को सौरभी ने जीता था। जिसके साथ ही सौरभी शो जीतने वाली पहली लड़की बन गई थी। वहीं इस सीजन के दौरान सौरभी ने सौरभ थापा को हराया था और बाद में इन दोनों ने विवाह कर लिया था।

श्रीराम चंद्र

sri ramachandra

सीजन 5 को श्रीराम ने जीता था। शो जीतने के बाद ये खूब कामयाब हुए और इन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।

विपुल मेहता

Vipul Mehta

इंडियन आइडल 6 की ट्रॉफी विपुल मेहता ने जीती थी। सीजन जीतने के बाद इन्होंने अपना पहला सिंगल ‘वंदे मातरम’ रिलीज किया था जो हिट रहा। अब ये शोज किया करते हैं।

अंजना पद्मनाभन

Anjana Padmanabhan

साल 2013 में इंडियन आइडल सीजन 7 बच्चों के लिए आया था। इस बार बच्चों ने इस शो में अपनी गायिकी दिखाई थी। ये शो अंजना ने जीता था और 25 लाख रुपये, एक कार, पांच लाख रुपये की एफडी और एक स्पॉन्सर की तरफ से दो लाख रुपये अपने नाम किए थे।

अनन्या श्रीतम नंदा

Ananya Sritam Nanda

इंडियन आइडल सीजन 8 भी बच्चों के लिए था और इस शो को 13 साल की अनन्या स्त्रीतम ने अपने नाम किया।

एलवी रेवंत

LV Revanth

इंडियन आइडल का तीसरा सीजन काफी हिट रहा था। इस सीजन को विशाखापट्टनम के एलवी रेवंत ने जीता था। जो कि अबफिल्म ‘बाहुबली’ में म’अर्जनु ‘अर्जनु रेड्डी’ जैसी फिल्मों में गाने गा चुके हैं।

सलमान अली

Salman Ali

‘इंडियन आइडल सीजन 10’ की ट्रॉफी सलमान अली के नाम रही थी। ये शो जीतने के साथ ही सलमान को गिफ्ट के तौर पर 25 लाख रुपये और एक कार मिली थी।

सनी हिंदुस्तानी

Sunny Hindustani

सीजन 11 पंजाब के बठिंडा निवासी सनी ने जीता था और ये शो जीतते ही उनकी किस्मत बदल गई और इन्होंने कई पंजाबी गाने गा रखे हैं।

Back to top button