बॉलीवुड

Good News: धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने Video शेयर कर दिखाई झलक

भारत में क्रिकेट की दीवानगी फिल्मों को टक्कर देती है। यहां क्रिकेट सितारें भी बॉलीवुड हीरोज से कम नहीं आके जाते है। यही वजह है कि सचिन, कोहली और धोनी जैसे सितारों की लोकप्रियता आसमान छूती है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि फैंस धोनी के पल पल की खबर रखते हैं। धोनी की लाइफ में जब भी कुछ नया होता है तो उन्हें इसकी भनक लग जाती है।

dhoni and sakshi

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी के लोग आज भी दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने को वे बेताब रहते हैं। यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी में भी सभी को दिलचस्पी है। धोनी के साथ साथ उनकी पत्नी साक्षी भी अपने पति से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। साक्षी को भी इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। धोनी जब काम नहीं कर रहे होते हैं तो अपने रांची स्थित फार्महाउस पर समय बिताते हैं।

dhoni and sakshi

इस बड़े से फार्महाउस में धोनी अपनी बीवी साक्षी, बेटी जीवा के अलावा पालतू जानवरों के साथ भी क्वालिटी समय बिताते हैं। क्रिकेट को छोड़ दिया जाए तो धोनी को बाक्स और पालतू जानवरों का बहुत शौक है। धोनी के पास बाइक्स और कार का बड़ा कलेक्शन है। उनके फार्म पर पालतू जानवरों की भी कोई कमी नहीं है। उन्हें घोड़ों और कुत्तों से बड़ा लगाव है। धोनी के पास चेतक नाम का एक घोड़ा है। उसके साथ धोनी को कई बार देखा गया है।

dhoni farm house

वहीं फार्महाउस में कुछ कुत्ते भी हैं जिनके साथ धोनी की कई तस्वीरें पहले से वायरल हो चुकी है। धोनी इन जानवरों को भी अपने परिवार का हिस्सा ही मानते हैं। अब इस परिवार में एक नया मेहमान और आ गया है जिसकी जानकारी खुद धोनी की पत्नी साक्षी ने दी है।

dhoni farm house

दरअसल हाल ही में साक्षी ने अपने परिवार के नए मेहमान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में एक घोड़ा बाकी अन्य जानवरों के साथ दौड़ लगाते और मस्ती करते दिखाई दे रहा है। यही धोनी के घर का नया मेहमान है। जी हाँ धोनी ने एक नया घोड़ा लिया है। ये घोड़ा शेटलैंड पोनी नस्ल का है। इस घोड़े की उम्र लगभग 2 साल है। इसकी ऊंचाई 3 फिट के आसपास ही होती है। दरअसल इस नस्ल के घोड़े दुनिया के सबसे छोटे घोड़ों में से एक होते हैं। धोनी ने इसे स्कॉटलैंड से रांची बुलाया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे धोनी का नया घोड़ा फार्महाउस में बने मैदान में दौड़ता है। इस घोड़े के साथ मस्ती में धोनी के ही तीन अन्य पेट्स भी साथ देते हैं। साक्षी ने अपने इस नए मेहमान का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा अहै ‘गोल्डन फ्रेंडशिप टच वुड।’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हो रहा है। धोनी के फैंस को उनका यह नया मेहमान बहुत पसंद आ रहा है। फैंस इस पर लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 2 लाख 84 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)


वैसे आपको धोनी का यह नया मेहमान कैसा लगा?

Back to top button