बॉलीवुड

बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए इन सितारों के बदल लिया था अपना असल नाम, जानें इनका पुराना नाम

लोगों के बीच अपनी पहचान कायम करने के लिए कई अभिनेता व अभिनेत्रियों ने अपने नामों को बदला है। पहले के दौर में ये माना जाता था कि अगर आपका नाम अच्छा न हो। तो आप एक्टर नहीं बन सकते हैं। इस धारणा के कारण ही उस समय कई सारे अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपना नाम बदल लिया था और आज इनके फैंस इन्हें इन्ही नामों से जानते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए आपके पंसदीदा अभिनेता और अभिनेत्रियों के असल नाम क्या है। वो बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में सनी लियोनी से लेकर कियारा आडवाणी जैसे सितारे शामिल है।

1. शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी हुआ करता था। लेकिन जब ये बॉलीवुड में आई तो इन्हें नाम बदलने की सलाह दी गई। जिसके कारण शिल्पा ने अपना नाम बदल लिया।

sunny deol

2. सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। लेकिन इन्होंने भी अपना नाम बदल लिया और नए नाम के साथ ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

3. सनी देओल की तरह ही बॉबी देओल ने भी अपना असल नाम बदला था। बचपन के समय बॉबी का नाम विजय सिंह देओल था।

4. जैकी श्रॉफ अपने दौर के जाने माने अभिनेता हुआ करते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि इनका असल नाम जयकिशन काकुभाई है।

5. तब्बू ने भी बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए अपने नाम को बदल लिया। तब्बू का असली नाम तबस्सुम हाशमी खान हुआ करता था।

6. बॉलीवुड के सबसे पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था।

7.साउथ के अभिनेता कमल हासन का नाम पार्थसार्थी श्रीनिवासन हुआ करता था।

8. प्रभास आज साउथ के साथ-साथ दुनिया में भी काफी फेमस हो चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका पूरा नाम ‘वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति’ है। इनका पूरा नाम काफी लंबा था। इसलिए इन्होंने अपना नाम छोटा कर लिया और प्रभास रखा।

9. जॉन अब्राहम ने भी अपना नाम बदल लिया था। इनका नाम पहले ‘फरहान अब्राहम’ था।

10.श्रीदेवी ने भी फिल्म में काम करने से पहले अपना असली नाम बदल लिया था। बचपन में इनका नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था।

11.जॉनी लीवर का असली नाम जॉन राव प्रकाश राव जानुमला हुआ करता था।

12.सैफ अली खान के पिता ने इनका नाम साजिद अली खान रखा था। लेकिन इनको भी अपना नाम पसंद नहीं आया और इन्होंने अपना नाम बदल लिया।

13.मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। लेकिन जब ये बॉलीवुड में आई तो इन्होंने सबसे पहले अपना नाम ही बदला।

ajay devgan

14.अजय देवगन का नाम कभी विशाल देवगन था और इन्हें भी नाम बदलने की सलाह दी गई थी।

Sunny Leone

15.सनी लियोनी के माता-पिता ने इनका नाम करनजीत कौर वोहरा रखा था। मगर इन्होंने अपना नाम बदल लिया और ये अब सनी के नाम से जानी जाती हैं।

16.महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी हुआ करता था। लेकिन सुभाष घई ने इनका नाम बदल लिया।

17. कियारा आडवाणी का नाम आलिया आडवाणी हुआ करता थे। लेकिन आलिया भट्टे के कारण इन्होंने अपना नाम बदल लिया और बॉलीवुड में एंट्री लेने के साथ ही ये कियारा आडवाणी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Back to top button