राजनीति

तलाक के बाद दोबारा शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई ये 5 महिला राजनेता, जीती हैं सिंगल लाइफ

जब हम किसी से शादी करते हैं तो उसके साथ 7 जन्मों तक रहने की कसम खाते हैं। हालांकि आज के जमाने में कोई शादी एक जन्म ही अच्छे से टिक जाए तो बहुत बड़ी बात होती है। लोग छोटी छोटी बातों पर तलाक ले लेते हैं। इस तलाक का सबसे बुरा असर पत्नी पर ही पड़ता है। उसकी समाज में बहुत बदनामी होती है। वह भावनात्मक रूप से इतनी टूट जाती है कि दोबारा शादी करने के पहले दस बार सोचती है। वहीं पतियों की बात करें तो तलाक के बाद उनकी लाइफ में कोई खास दिक्कत नहीं आती है। अधिकतर पुरुष तलाक के बाद दूसरी शादी कर लेते हैं।

ऐसा ही कुछ हाल हमारे भारतीय राजनेताओं का भी है। आप ने भी कई ऐसे नताओं को देखा होगा जिन्होंने पत्नी के देहांत के बाद या तलाक होने के पश्चात दूसरी शादी रचा ली। वहीं राजनीति की दुनिया में ही कुछ चर्चित महिला नेता ऐसी भी हैं जो तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं रचा पाई। आज हम आपको ऐसी ही महिला नेता से मिलाने जा रहे हैं।

Jaya Jaitly

जया जेटली: समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली फेमस नेता अशोक जेटली की पूर्व पत्नी है। दोनों ने साल 1965 में शादी रचाई थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे भी हुए जिनके नाम अक्षय और अदिती हैं। शुरुआत में दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी अच्छी चल रही थी। लेकिन बच्चे होने के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी। जल्द ही दोनों की नजदीकियां दूरियों में बदलने लगी। फिर एक दिन ऐसा भी आया जब दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद जया जेटली की दूसरी शादी करने की हिम्मत कभी नहीं हुई। आज वे 78 वर्ष की हैं तो सिंगल लाइफ बीता रही हैं।

Jaya-Prada

जया प्रदा: बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाली जया प्रदा के पूर्व पति का नाम रीकांत नाहटा है। दोनों ने 1986 में शादी रचाई थी। हैरत की बात ये थी कि श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर ही जया प्रदा से शादी रचा ली थी। हालांकि इस शादी के बाद दोनों के बीच अनबन हुई और दोनों अलग हो गए। श्रीकांत से अलग होने के बाद जया प्रदा ने दूसरी शादी नहीं रचाई।

Roopa Ganguly

रूपा गांगुली: रूपा भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने 1992 में ध्रुवो मुखर्जी से शादी की थी। 14 साल साथ रहने के बाद 2006 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद रुपा ने कभी दूसरी शादी करने की नहीं सोची। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है।

Alka Lamba

अलका लांबा: अलका आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं, लेकिन फिलहाल वे कांग्रेस की नेता हैं। अलका ने लोकेश कपूर से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। इस शादी से दोनों का एक प्यारा बेटा भी हुआ। हालांकि बच्चे के जन्म के कुछ टाइम बाद दोनों के बीच की दूरी बढ़ने लगी। ऐसे में अलका ने लोकेश को तलाक दे दिया। तलाक लेने के बाद अलका ने दूसरी शादी करना सही नहीं समझा।

Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल: स्वाति दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन है। उन्होंने नवीन जयहिंद से शादी रचाई थी। लेकिन साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया। तब से लेकर अब तक स्वाती सिंगल ही जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Back to top button