समाचार

गुस्सा होकर पति ने कुएं में धकेल दी पत्नी व बच्चियां, वजह जान पुलिस रहे गई हैरान

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म करने की कोशिश की और पत्नी व बच्चियों को कुएं में फेंक दिया। आरोपी को लगा कि पानी में डूबकर उसकी पत्नी व बच्चियां मर जाएंगी। लेकिन इनकी किस्मत अच्छी निकली और ये बच गए। महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है और पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है। वहीं शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी पुलिस के सामने किए हैं।

पीड़िता के अनुसार उसका पति उसे और उसकी बच्चियों को पसंद नहीं करता था। उसे लड़का चाहिए था और लड़का न होने पर उसने ये सब किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ये घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चंदला पुलिस थाना अंतर्गत हुई है।

इस तरह से बची जान

Police

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की आयु 42 वर्षीय की है। बेटा न होने पर कथित रूप से अपनी पत्नी एवं दो बेटियों को उसने कुएं में धकेल दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि महिला और एक बच्ची की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को बचा लिया।

चंदला पुलिस थाना के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि मृत बच्ची की मां बिट्टी बाई यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है। बिट्टी बाई ने बयान देते हुए कहा कि पन्ना जिले के लौलास गांव स्थित उसका ससुराल है। तीन माह पहले बेटी होने पर पति राजा भैया यादव उसे प्रताड़ित करने लगा और मारने लगा। इसी कारण वो अपनी बच्चियों के साथ एक माह पहले अपने मायके चली गई।

Well

बिट्टी बाई के अनुसार उसके मायके जाने के बाद पति राजा भैया यादव उसे लेने के लिए आ गया। वो उसके साथ जाने को राजी हो गई। लेकिन रास्ते में ही आरोपी राजा भैया यादव ने उसे सुनाना शुरू कर दिया और लड़का न होने पर उसे ताने देने लगा। इनके बीच विवाद हो गया। पड़ोई गांव के पास सड़क से तीन-चार खेत दूर स्थित एक कुएं तक पहुंचने के बाद राजा ने पत्नी व बच्चियों को कुएं में धकेल दिया।

अधिकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में उसकी आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि महिला, जो कि तैरना जानती थी। उसने किसी तरह से तैर कर अपनी तीन महीने की बच्ची को बचा लिया। हालांकि, जब वह कुएं से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी। तब आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला भी किया। जिससे महिला के सिर पर चोट आई है। महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को कुएं से बाहर निकलने में मदद की।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Back to top button