समाचार

नशे में धुत दूल्हा करने लगा साली के संग डांस करने की जिद, भड़की दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश में एक दूल्हे ने शादी के दौरान ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन ने उसके साथ सात फेरे लेने से ही मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद शादी के कार्यक्रम में गहमागहमी का माहौल बन गया और वर पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पंचायात का सहारा लिया गया और पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। ये घटना राज्य के प्रतापगढ़ की है।

जानकारी के अनुसार शादी के दौरान दुल्हे ने एक लड़की के साथ गलत व्यवहार किया। जिसे देखकर दुल्हन व उसके घरवालों को गुस्सा आ गया। इस बात को वधू पक्ष नजरअंदाज न कर सका और तभी के तभी इन्होंने शादी करने से मना कर दिया। वहीं हंगामा होने पर दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हा समेत उसकी बहन और बारातियों को भी बंधक बना लिया। जिसके बाद पुलिस को फोन किया गया और मौके पर पुलिस ने आकर मामले को शांत करवाने की कोशिश की।

up-bride-refused-to-marry-drunken-groom

बताया जा रहा है कि टिकरी गांव में कुटिला अहीना गांव से बारात आई थी। दुल्हन के परिवार वालों ने अच्छे से बारात का स्वागत किया और उनकी खूब सेवा की। लेकिन दूल्हा नशे में धुत था। पहले किसी का ध्यान इस बात पर नहीं गया कि दूल्हे न शराब पी रखी है। लेकिन नशे की हालत में दूल्हे ने अजीब हरकतें करना शुरू कर दी और एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद मामाला बिगड़ गया।

up-bride-refused-to-marry-drunken-groom

लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हे ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में दूल्हे ने शादी में आई एक लड़की के साथ बदतमीजी की। आरोप है कि दूल्हे को नशे में धुत देखकर वधू पक्ष की एक लड़की ने उसके साथ डांस करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन को जब ये बात पता चली तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

up-bride-refused-to-marry-drunken-groom

शादी न होने पर दूल्हे और उसके साथ आए बारातियों ने नाराजगी जताई और लड़की के परिवार वालों से बदतमीजी करने लगे। जिसके बाद इन लोगों को दुल्हन के परिवार वालों ने बंधी बना लिया और कमरे में बंद कर लिया। इन लोगों ने शादी में हुए खर्च को लौटने की शर्त भी रखी। मामले को देखते हुए पंचायत का सहारा भी लिया गया।

up-bride-refused-to-marry-drunken-groom

दूल्हे ने आरोपों को बताया गलत

पंचायत ने दुल्हन से उसकी मर्जी पूछी तो उसने शादी करने के लिए मना कर दिया। वहीं दूल्हे ने लगाए गए आरोपों को मानने से इंकार कर दिया और अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं कोई नशा नहीं करता। विवाद जयमाला कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ था। जिसके बाद मुझे घर के अंदर बंद कर दिया। हालांकि लड़की के परिवार वालों ने इस बात से इंकार किया और कहा कि दूल्हा नशे में था। इसलिए लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। मामले को हल करने के लिए पुलिस का सहारा भी लिया गया। वहीं कई घंटो तक बातचीत करने के बाद लड़की वालों ने दूल्हे व उसके साथ लाए लोगों को छोड़ दिया।

Back to top button