दिलचस्प

सुपरहीरो की तरह लड़के ने बचाई मासूम बच्ची की जान, खुद मरते मरते बचा, देखें Video

आज के जमाने में हर कोई सिर्फ अपने बारे में ही सोचता है। वह बिना किसी मतलब के सामने वाले की मदद नहीं करता है। खासकर जब बात जान पर बन आए तो कोई अपनी लाइफ का रिस्क लेकर दूसरों को नहीं बचाता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि हर कोई ऐसा नहीं होता है। दुनिया में बुरे लोग हैं तो अच्छे भी हैं। ये गिनेचुने अच्छे लोग अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की भलाई का काम करते हैं। इन्हें हम रियल लाइफ सुपरहीरो भी बोल सकते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही एक रियल लाइफ सुपरहीरो से मिलाने जा रहे हैं। ये सुपर हीरो एक लड़का है जिसने अपनी जान की बाजी एक छोटे से बच्चे के लिए लगा दी। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की सड़क किनारे खड़े हैं। सड़क पर गाड़ियां आ जा रही है। ऐसे में लड़का और लड़की दोनों ही रोड के क्लियर होने का इंतजार करते हैं।

boy saved girl life

इसी सड़क के दूसरी ओर एक छोटा सा बच्चा भी खड़ा रहता है। ये बच्चा अचानक से सड़क की तरफ दौड़ लगा देता है। इसी दौरान दुसर तरफ से एक कार आ रही होती है। यह कार बच्चे को कोई नुकसान पहुंचाए उसके पहले ही सड़क के दूसरी ओर खड़ा लड़का बिजली की रफ्तार से दौड़ता है और बच्चे उठाकर किनारे पर ले आता है। ये सब इतनी जल्दी से होता है कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाता है।

बच्चे को कार के सामने से बचाने के चक्कर में ये लड़का खुद उससे टकराने से बाल बाल बच्चा है। ये घटना देख तेजी से आ रहा कार चालक भी अपनी गाड़ी रोक देता है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। इस वीडियो को देख ऐसा ही लगता है जैसे किसी सुपरहीरो ने तेजी से बच्चे की जान बचा ली हो। लड़के ने जो किया उसे देख वीडियो देखने वाले के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

boy saved girl life

यह वीडियो ट्विटर पर ‘Rex Chapman’ नाम के अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘एक छोटी लड़की, एक अजनबी जिसने बिना किसी हिचक के उसे बचाया। सभी हीरो कैप्स नहीं पहनते।’ यह वीडियो ट्विटर पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 15 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 80 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

वीडियो पर कई अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं। हर कोई लड़के की बहादुरी और हाजिर एक्शन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘ये लड़का सच में सुपरहीरो है।’ फिर दूसरे यूजर ने कहा कि ‘बच्ची की जान बचाने में लड़के की जान भी जा सकती थी, लेकिन उसने बिना इसकी परवाह किए उसे बचाया। सलाम है ऐसे बंदे को।’ चलिए आप भी इस अद्भुत वीडियो को देख लीजिए।


वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा?

Back to top button