समाचार

गोरी मैंम ने बदल दी 10वीं फेल ऑटोवाले की जिंदगी, शादी कर जयपुर से पहुंचा दिया स्विटजरलैंड

10 वीं फेल रणजीत सिंह राज की किस्मत एक पल में बदल गई और ये सीधा स्विटजरलैंड पहुंच गए। जयपुर में एक गरीब परिवार में जन्में रणजीत सिंह राज ने कभी कल्पना नहीं की थी कि वो जयपुर की गलियों से निकलकर विदेश जाकर रहने लग जाएंगे। एक समय में रणजीत सिंह राज जयपुर में ऑटो चलाकर अपना गुजारा करता था। वहीं आज जिनेवा में ये अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आरामदायक जीवन बीता रहा है।

रणजीत सिंह राज की कहानी जो भी सुनता है उसे ये हिंदी फिल्म सी लगती है। रणजीत सिंह राज के अनुसार वो बेहद ही गरीब परिवार से नाता रखता था। जिसके कारण उसकी शिक्षा भी पूरी नहीं हो सकी और 10 वीं के बाद स्कूल को छोड़ना पड़ा। अपने दुख भरे दिनों का याद करते हुए रणजीत सिंह राज कहते हैं कि बचपन से ही मैं समाज से लड़ता रहा हूं। एक तो मैं गरीब था, काला था। तो काफी सुनने को मिलता था। तब गुस्सा भी आता था, अब तो जीवन के सत्य पता चल गए हैं तो अब शांत रहता हूं।

10th-fail-jaipur-auto-driver-ranjeet-singh-raj

स्विटजरलैंड में रहने वाले रणजीत सिंह राज की जिंदगी को उनकी पत्नी ने बदल दिया। रणजीत सिंह राज की पत्नी भारत घूमने आई थी। इस दौरान ही इनकी मुलाकात हुई, जो कि प्यार में बदल गई। इन दोनों ने साल 2014 में विवाह कर लिया और अब स्विटजरलैंड जाकर रहे रहे हैं।

10th-fail-jaipur-auto-driver-ranjeet-singh-raj

इस तरह से शुरू हुई लव स्टोरी

रणजीत सिंह राज सिर्फ 16 साल का था। जब इन्होंने ऑटो चलाना शुरू किया था। जयपुर में इन्होंने कई सालों तक ऑटो चलाया। साल 2008 में राज ने भी इंग्लिश सीख ली और उसके बाद टूरिज्म का काम शुरू किया। अपनी कंपनी बनाई और विदेशी टूरिस्टों को राजस्थान घूमाना शुरू किया। इसी दौरान राज की पत्नी उनकी एक क्लाइंट बनकर आई। वो फ्रांस से भारत घूमने गई थीं। राज ने उन्हें जयपुर घुमाया और दोनों को प्यार दो गया।

10th-fail-jaipur-auto-driver-ranjeet-singh-raj

राज के अनुसार “हम सिटी पैलेस में पहली बार मिले थे। वो अपनी एक दोस्त के साथ भारत आई थी। वो चली गई तो हम स्काइप पर बात करते थे और फिर प्यार हो गया। मैंने फ्रांस जाने की कई कोशिश की लेकिन वीजा नहीं मिला। जिसके कारण उनकी प्रेमिका भारत आई और दोनों ने फ्रेंच एंबेसी के बाहर धरना दिया। इस तरह से 3 महीने बाद फ्रांस का टूरिस्ट वीजा मिल गया।

साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली और इन्हें एक बच्चा भी हुआ। राज ने लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया तो उन्हें फ्रेंच सीखने के लिए कहा गया। राज ने दिल्ली के अलायंस फ्राँसे में क्लास लीं और एग्जाम देकर सर्टिफिकेट लिया। राज कहते हैं कि मुझे लॉन्ग टर्म वीसा मिल गया। इस तरह मैं जयपुर से फ्रांस पहुंच गया। हालांकि इस समय राज जिनेवा में परिवार के साथ रहते हैं। यहां ये एक रेस्ट्रां में काम करते हैं। राजा का सपना है कि वो अपना रेस्ट्रां यहां खोलें। वहीं काम करने के अलावा राज एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसके जरिए ये घर बैठे लोगों को दुनिया की खूबसूरत जगह दिखाते हैं।

Back to top button