विशेष

पति के ऊपर ही महिला ने लगाया रेप का आरोप, बोली- मुझे नशीला पदार्थ खिला मेरे साथ..

पति पत्नी का रिश्ता भरोसे पर ही टिका होता है। इसमे जोर जबरदस्ती या लड़ाई झगड़े की कोई गुंजाइश नहीं होती है। ये चीजें रिश्तों को खराब कर देती है। पति पत्नी की अच्छी मैरिड लाइफ के लिए दोनों के बीच शारीरिक संबंध का होना भी जरूरी होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा मामला दिखाने जा रहे हैं जहां एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। यह महिला का दूसरा पति है। महिला ने पुलिस को वह दुष्कर्म वाली रात की कहानी विस्तार से बताई। इस घटना को सुन पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

indian woman complain

  • symbolic image

दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर का है। यहां एक महिला एमपी नगर पुलिस थाने आई और अपने दूसरे पति पर रेप का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा गई। महिला ने अपने दूसरे पति पर आरोप लगाया कि उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका एमपी नगर के होटल में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज भी कर दिया। अब आप में से कुछ लोग सोच रहे होंगे कि पति के ऊपर पत्नी का रेप का मामला आखिर कैसे दर्ज हो सकता है। जवाब जानने के लिए खबर अंत तक जरूर पढ़ें।

victim woman

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला भोपाल के अशोका गार्डन में रहती है। उसकी उम्र 25 साल है और वह एक हाउसवाइफ है। साल 2017 में महिला ने एक शख्स से शादी रचाई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति पत्नी का झगड़ा होने लगा। ये गृह कलह कई महीनों चला जिसके बाद पत्नी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया और रायसेन में अपनी बहन के साथ रहने लगी।

बहन के घर रहते हुए उसकी मुलाकात रमेश (परिवर्तित नाम) नाम के शख्स से हुई। रमेश डाटा वर्क की जॉब करता था। जब राकेश को पता चला कि महिला अपने पहले पति को छोड़ चुकी है तो वह महिला से नजदीकियाँ बढ़ाने लगा। देखते ही देखते दोनों में प्रेम हो गया। फिर दोनों एकसाथ रहने भी लगे। हालांकि कुछ समय बाद महिला और रमेश के रिश्ते भी खराब होने लगे। ऐसे में महिला रमेश को छोड़ भोपाल आ गई। हालांकि उसके भोपाल आने के बाद रमेश से उसके रिश्ते और भि बिगड़ गए।

victim woman

अब महिला का आरोप है कि रायसेन में जब उसकी रमेश से दोस्ती हुई थी तो वह उसे 29 अक्टूबर 2019 को भोपाल लेकर आया था। यहां वह उसे एमपी नगर जोन वन के एक होटल में ले गया था। यहीं पर उसने मुझे नशीला पदार्थ खिलाया और मेरे साथ रेप किया। रेप के बाद उसने मुझ से शादी का वादा किया। बाद में रमेश ने ये वादा निभाया भी लेकिन शादी के बाद वह महिला को और भी परेशान करने लगा।

अब चुकी महिला का रेप दोनों की शादी होने के पहले हुआ था इसलिए पुलिस ने रमेश के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button