दिलचस्प

बुलेट की रफ्तार से सब्जी काटता है ये बच्चा, इसकी चॉपिंग सिक्ल्स देख गृहणियां भी शर्मा जाएंगी

सब्जी खाने का असली मजा तभी है जब उसे अच्छे से बारीक तरीके से काटा गया हो। हर व्यक्ति का सब्जी काटने का अपना एक अलग अंदाज होता है। वैसे एक पॉपुलर स्टाइल है जो बहुत मशहूर है। इसमें व्यक्ति एक चाकू से प्लेटफॉर्म पर राखी सब्जी को तेज रफ्तार से काटता है। ऐसा आप ने होटलों में शेफ या गृहणियों को करते हुए देखा होगा। आप में से कुछ लोग भी ऐसा कर पाते होंगे। लेकिन अक्सर आम इंसान उतनी तेज रफ्तार से वेजीटेबल्स चॉप नहीं कर पाता है जैसा होटलों में शेफ करते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे छोटे से बच्चे से मिलाने जा रहे हैं जिसका सब्जी काटने का स्टाइल देख आप भी दंग रह जाएंगे। ये बच्चा एक प्रोफेशनल शेफ की तरह बड़े से चाकू से फटाफट सब्जी काटता है। बच्चे का अंदाज और जोश देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये छोटा सा बच्चा इतनी रफ्तार से और इतने परफेक्ट तरीके से सब्जियां कैसे काट रहा है।

baby-cuts-vegetables-like-professional-chef

दरअसल बच्चे बड़ों को देखकर ही सबकुछ सीखते हैं। वह बचपन से जो देखते हैं उसे कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ बच्चों में कोप करने की कला कमाल की होती है। इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये बच्चा भी शायद इसी केटेगरी का है। इसने अपने घर परिवार या टीवी पर किसी को इस तरह तेजी से सब्जियां काटते देखा होगा। बस वहीं से ये भी ऐसा करना सिख गया। बच्चे का तेज रफ्तार से सब्जी काटते हुए वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

अब आप में से कुछ लोग ये भी सवाल उठाएंगे कि बच्चे के हाथ में चाकू कौन देता है? दरअसल बच्चा ये सब्जी नकली चाकू से काटता है। हालांकि उसकी रफ्तार देख सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने नकली चाकू से भी चोट लगने की आशंका जताई है। खैर ये वीडियो देखने के बाद आप भी एक बात तो जरूर मानेंगे कि ये बच्चा कोई नौसिखिया नहीं है, बल्कि इसमें वह प्रोफेशनल शेफ वाली बात है। बच्चे का अंदाज देख कई लोगों ने तो अभी से भविष्यवाणी कर दी कि ये बच्चा बड़ा होकर अच्छा शेफ बनेगा। वहीं कुछ ने ये भी कहा कि मुझे इस बच्चे से प्यार हो गया है। मैं इसके हाथ का बना खाना चखना चाहता हूँ।

बच्चे के इस वीडियो को World Of Babies नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘बेबी शेफ’। लोगों के बीच इस बेबी शेफ का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 3 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। चलिए आप भी बिना समय गवाए यह वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by World of Babies (@worldoffbabies)


वैसे आप लोगों को इस बच्चे की चॉपिंग सिक्ल्स कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दूसरों के साथ साझा करें। वैसे अपने बच्चे से ऐसा कुछ न कराएं तो ही बेहतर होगा। खासकर असली चाकू तो भूलकर भी न दें।

Back to top button