विशेष

सास को हजम नहीं हुई आइसोलेशन की बात, चिढ़कर बहू को जबरन गले लगा किया संक्रमित, जाने फिर क्या हुआ

देश इस समय कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। ये वायरस एक के बाद एक कई लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है। इसलिए जब किसी व्यक्ति को कोरोना होता है तो उसे आइसोलेट कर दिया जाता है। यदि उसके अंदर कोरोना गंभीर नहीं है तो उसे अस्पताल की बजाय होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती है। यह होम आइसोलेशन कम से कम 14 दिनों का होता है। इस दौरान व्यक्ति को एक कमरे में अलग थलग रखा जाता है।

home isolation

होम आइसोलेशन के समय भी घर के बाकी लोगों को बहुत ध्यान रखना होता है। जैसे घर के किसी भी सदस्य को होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज के बहुत नजदीक नहीं जाना चाहिए। उसे खाना पीना भी दूर से ही देना चाहिए। उसके पास मास्क पहन जाना चाहिए। ये सभी सावधानियाँ बरतना जरूरी है अन्यथा एक गलती घर के बाकी लोगों को भी कोरोना पॉजिटिव बना सकती है। ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बड़ी तेजी से फैलता है।

लेकिन कुछ लोगों को होम आइसोलेशन वाली बात समझ में नहीं आती है। वे खुद को अलग थलग रखना पसंद नहीं करते हैं। उन्हें इसकी अहमियत समझ नहीं आती, बल्कि उन्हें लगता है कि उनके साथ छुआछूत जैसे बुरा बर्ताव किया जा रहा है। शायद यही वजह थी कि एक सास को अपनी बहू द्वारा होम आइसोलेट होना इतना बुरा लगा कि उसने बहू को ही जबरन गले लगाकर कोरोना संक्रमित कर दिया। अब कोरोना पॉजिटिव बहू भी होम आइसोलेशन में है।

home isolation

यह पूरा मामला तेलंगाना राज्य के राजन्ना सिरसिल्ला जिले के थिम्मापुर गांव का है। यहां एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। ऐसे में परिवार के दूसरे लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए बहू ने सास को आइसोलेट कर दिया। वह सास को खाना भी दूर से देती थी। उसने अपने बच्चों को भी सास से दूर रहने को कहा। लेकिन ये सब देख शायद सास के अहम को चोट पहुंच गई। वह इस बात से इतनी चिढ़ गई कि उसने मौके देख अपनी बहू को जबरदस्ती गले लगा लिया।

सास के गले लगाने के बाद बहू भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। अब बहू का आरोप है कि उसके कोरोना संक्रमित होने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। अभी वह अपने मायके में रहकर कोरोना का इलाज करवा रही है। इस पूरी घटना की शिकायत महिला ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी की है। उसने बताया कि कैसे उसकी सास उनसे सावधानी बरतने को लेकर नाराज थी। महिला की शिकायत के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों ने महिला से बोल कि यदि वह चाहे तो पुलिस में सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा सकती है। वे लोग इसमें उसकी मदद करेंगे।

home isolation

बताया जा रहा है कि महिला का पति ट्रैक्टर ड्राइवर है जो कि ओडिशा में नौकरी करता है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि आप भी होम आइसोलेशन में हैं तो किसी को गले लगाने जैसी गलती न करिएगा।

Back to top button