अध्यात्म

हाथ का अंगूठा उगलेगा सारे राज, इसकी बनावट देख जाने कैसा होगा आपका भविष्य

‘भविष्य’ एक ऐसी चीज है जिसे जानने की जिज्ञासा हर व्यक्ति के मन में रहती है। इंसानी स्वभाव ही कुछ ऐसा होता है कि वह अपने साथ होने वाली घटनाओं के बारे में जानना चाहता है। भविष्य में छिपे राजों को उजागर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र (Astrology) , हस्‍तरेखा विज्ञान (Hastrekha Vigyan) और समुद्र शास्‍त्र काम की चीज होती है। इनके माध्यम से आप न सिर्फ भविष्य बल्कि व्यक्ति का भूतकाल और स्वभाव भी जान सकते हैं।

thumb

भविष्य जानने का एक फायदा ये होता है कि इससे आपको एक अच्छा और सफल जीवन जीने के लिए सही मार्गदर्शन मिल जाता है। फिर इसके अनुसार आप अपने जीवन के अहम फैसले लेते हैं। आप ने कुंडली या हस्तरेखा के माध्यम से कई बार अपना भविष्य जाना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका अंगूठा (Thumb) भी आपके भविष्य (Future) और स्वभाव (Nature) के बहुत से राज खोलने में सक्षम होता है।

अंगूठे की बनावट, आकार प्रकार आप से जुड़े कई राज खोल सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस अंगूठे के आधार पर ही व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव बताएंगे। इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप अपना या किसी दूसरे व्यक्ति का अंगूठा देखकर बहुत कुछ जान जाएंगे।

thumb

छोटा अंगूठा

समुद्रशास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है वह कविता, लेखन या संगीत जैसे क्रिएटिव कार्यों में माहिर होते हैं। इन्हें जीवन में भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे लोग अपने दिमाग की कम और दिल की अधिक सुनते हैं। यही वजह है कि ये दूसरों को सुझाव तो तपाक से दे देते हैं लेकिन जब बारी खुद के लिए फैसले करने की आती है तो सही समय पर निर्णय नहीं ले पाते हैं।

thumb

लंबा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा लंबा होता है वे आकर्षक पर्सनालिटी के होते हैं। ये एक अच्छे लीडर होते हैं। इनमें बहुत दिमाग होता है। ये हर तरह की सिचूऐशन को काबू में करना जानते हैं। इन्हें जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है। ऐसे लंबे अंगूठे वाले व्यक्ति ज्यादातर अमीर होते हैं।

thumb

कठोर अंगूठा

सख्त अंगूठे वाले लोगों का नेचर गुस्से वाला होता है। ये सख्त स्वभाव के होते हैं। अपने इस नेचर के चलते इनके काम अक्सर बिगड़ जाते हैं। वैसे इन लोगों का दिल साफ होता है।

thumb

नर्म अंगूठा

इस तरह के अंगूठे वाले लोगों का स्वभाव पॉजिटिव सोच वाला होता है। ये जीवन में कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश रखते हैं। इसलिए इनमें सीखने की एक ललक होती है। ये एक अच्छे बिजनेसमैन बनते हैं।

thumb

लचीला अंगूठा

यदि आपका अंगूठा आसानी से पीछे मुड़ जाता है तो वह लचीली केटेगरी में आता है। ऐसे लोग किसी भी स्थिति में आसानी से ढल जाते हैं। इनमें जिद्दीपन नहीं होता है। ये अवसर पहचानने में माहिर होते हैं। ये दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं। इस कारण कई बार अपना नुकसान भी कर बैठते हैं। ये जीवन में बहुत कमाते हैं, लेकिन अधिक खर्च भी करते हैं। बचत में ये कमजोर होते हैं।

thumb

सीधा अंगूठा

यह लोग मेहनत करने वाले और ईमानदार होते हैं। इनके अंदर किसी काम को करने की चाह और जुनून होता है। इसलिए ये जो भी चाहते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं।

Back to top button