दिलचस्प

फूल पर तितली बैठी है या महिला? जवाब जान हक्के बक्के रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको कई अलग अलग हुनरमंद लोगों से मिलने और उनके कारनामे देखने का मौका मिलता है। इस दुनिया में टेलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। यहां हर मौड़ पर आपको कोई न कोई कलाकार मिल ही जाएगा। कई बार ये लोग अपने हुनर से ऐसा करिश्मा कर दिखाते हैं कि हमारा भी दिमाग चकरा जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए।

इस वीडियो में सूरजमुखी के फूल के ऊपर एक तितली दिखाई देती है। लेकिन यदि आप ध्यान से देखें तो ये एक तितली नहीं बल्कि लड़की है। दरअसल इस लड़की ने तितली जैसा अपना मेकअप कर रखा है। इसके बाद ये सूरजमुखी के फूल पर अपनी बॉडी को मोड़कर ऐसे बैठती है जैसे कोई तितली किसी फूल पर बैठी हो।

girl-becomes-butterfly-within-seconds

दूर से फूल पर बैठी ये लड़की कोई बड़ी सी तितली ही नजर आती है। लड़की महज 15 सेकंड के अंदर इंसान से तितली बन जाती है। उसका यह कारनामा देख लोग भी हैरान है। लड़के के इस अनोखे वीडियो को फॉर्मर बास्केट बॉल प्लेयर (Basketball Player) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) रेक्स चैपमैन (Rex Chapman) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

रेक्स चैपमैन ने महिला के इस आर्ट पजल (Art Puzzle) को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – Mind Blowing यानि दिमाग घुमा देने वाला आर्ट। उनके इस वीडियो को अभी तक ग्यारह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 41 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। चलिए अब आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।

जब लड़की बनी तितली

सोशल मीडिया पर लोग ये वीडियो बहुत पसंद कर रहे हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा वह लड़की की प्रतिभा का कायल हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी ने आर्ट के माध्यम से कोई जीव या जानवर बन लोगों को धोखा दिया हो। ऐसे कई आर्ट पहले भी देखे जा चुके हैं। इस वीडियो के कमेंट में कई लोगों ने ऐसे आर्ट के वीडियो भी शेयर किए हैं। तो चलिए एक एक कर इन वीडियो को देखते हैं।

लड़कियां बनी बाघ

इस वीडियो में चार लड़कियां आपस में मिलकर बाघ बन जाती है। ये नजारा देखने में बड़ा ही अद्भुत लगता है।

गिरगिट भी बन चुकी है

इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में मिलकर न सिर्फ गिरगिट बनी बल्कि वे उसकी तरह पेड़ की डाली पर चली भी। अब ऐसा अनोखा टेलेंट आप ने पहले शायद ही देखा होगा।

पानी में तैरती चीज कछुआ या इंसान?

यहां एक शख्स पानी में तैरता हुआ कछुआ बना है। इसे पहली बार देखो तो पता लगाना बहुत मुश्किल होता है कि ये कोई कछुआ नहीं बल्कि इंसान है।

वैसे आप लोगों को ये आर्ट पजल्स कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button