समाचार

शादी के पहले सनका दुल्हन के प्रेमी का दिमाग, दूल्हे के ऊपर सरेआम फेंका तेजाब, जाने फिर क्या हुआ

एसिड अटैक यानि तेजाब का हमला एक ऐसा मामला है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम ही है। यह एसिड अटैक कई लोगों की ज़िंदगी तबाह कर देता है। अधिकतर हमलों का संबंध प्यार या लव अफेयर से जुड़ा होता है। आमतौर पर ज्यादातर एसिड अटैक के मामलों में कोई लड़का किसी लड़की के ऊपर तेजाब फेंक देता है। मतलब अक्सर तेजाब हमले की शिकार महिला ही होती है। लेकिन बिहार (Bihar) के लखीसराय (Lakhisarai) जिले इसका उलट एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दूल्हे के ऊपर शादी के ठीक पहले तेजाब से हमला हो गया।

marriage

दरअसल शेखपुरा जिले के भदौस गांव के रहने वाले दूल्हे नवीन कुमार की शादी लखीसराय जिले के ककरौरी गांव की रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। शादी वाले दिन नवीन अपने परिजनों संग बारात लेकर ककरौरी गांव आ गया। इस शादी को लेकर लड़का और लड़की दोनों पक्षों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बारात जैसे ही ककरौरी गांव पहुंची तो दुल्हन पक्ष की ओर से पूर्ण विधि-विधान द्वारा दरवाजा लगाया गया।

marriage

दूल्हा नवीन अपनी होने वाली पत्नी संग शादी की रस्में करने को लेकर बहुत खुश और उत्साहित था। लेकिन इसके पहले वह दरवाजे के अंदर घुसता उसके ऊपर तेजाब से हमला हो गया। इस दौरान वह कार में बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि ये हमला गांव के ही बुद्धन बिंद के बेटे मिथुन कुमार ने किया है। वह तेजाब की बोतल लेकर आया था और गाड़ी में बैठे नवीन के ऊपर पीछे से तेजाब फेंक भाग गया।

Acid

इस घटना से शादी का माहौल हड़कंप में बदल गया। परिजन आनन फानन में दूल्हे को लखीसराय अस्पताल ले गए। इस तेजाब हमले में उसकी गर्दन और शरीर के कुछ अंग बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल डॉक्टर दूल्हे का इलाज कर रहे हैं। इस घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग सदमे में हैं। नवीन ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अपनी दुल्हन को ससुराल ले जाने की बजाय उसे खुद हॉस्पिटल जाना पड़ेगा।

इस घटना के बाद दूल्हे के रिश्तेदारों ने हलसी थाना में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही इस हमले के पीछे की वजह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि गांव के स्थानीय लोग इसे प्रेम एंगल से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी मिथुन दुल्हन से प्यार करता है। शायद यही वजह होगी कि शादी रुकवाने के लिए उसने दूल्हे के ऊपर तेजाब फेंककर हमला किया।

इस पूरी घटना के बाद दूल्हे का परिवार बहुत दुखी है। वह भगवान से बेटे के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उधर दूल्हे के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। दुल्हन के पिता का पैसों का बड़ा नुकसान हुआ। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय भी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि हमला करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

Back to top button