समाचार

कांग्रेस विधायक को 19 साल का लड़का भेजता था अश्लील वीडियो, पुलिस ने जांच की तो खुले कई राज़

सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जहां कुछ फायदे हैं तो वहीं थोड़े बहुत नुकसान भी है। कोई शातिर अपराधी इनका इस्तेमाल कर लोगों का गलत फायदा उठा सकता है। अब मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का यह मामला ही ले लीजिए। यहां कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने पुलिस को शिकायत की थी कि कोई महिला उनके मोबाईल पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो अश्लील वीडियो भेजने वाला 19 साल का लड़का निकला। आइए विस्तार से जानते हैं आखिर ये मामला क्या है।

congress mla neeraj dixit

दरअसल छतरपुर जिले के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने कुछ समय पहले छतरपुर जिला पुलिस को शिकायत की थी। उनका आरोप था कि एक अज्ञात महिला उन्हें WhatsApp पर उन्हें अश्लील मैसेज भेजती थी। फिर उसने अश्लील वीडियो भेजना भी शुरू कर दिया। अब वह मुझे ब्लेकमेल कर रही है। महिला का कहना है कि मुझे पैसे दो वरना ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूँगी।

शिकायत के बाद एसपी सचिन शर्मा ने एक स्पेशल टीम गठित की। इस दौरान साइबर सेल से उन्हें पता चला कि आरोपी भरतपुर राजस्थान में रहता है। ऐसे में पुलिस ने धावा बोल आरोपी को पकड़ लिया। हैरत की बात ये थी कि आरोपी कोई महिला नहीं बल्कि 19 साल का लड़का आदिल था। सख्ती से पूछताछ करने पर उनसे अपना जुर्म कबुल लिया। पुलिस को उसके पास से 3 मोबाईल मिले जिनके माध्यम से वह पीड़ियों को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

finger on mobile

एसपी सचिन शर्मा बताते हैं कि 21 मई को महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित द्वारा थाना गढ़ीमलहरा में शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला उनको WhatsApp पर कई मैसेज और फिर वीडियो कॉल करती और खुद का आपत्तिजनक अवस्था में स्क्रीनशॉट भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करती। महिला का कहना था कि मुझे पैसों दो वरना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया अपर वायरल कर दूँगी।

हालांकि जब आरोपी लड़का निकला तो पुलिस ने उससे पूछा कि वह ये सब कैसे करता था। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हाई प्रोफाइल अमीर लोगों की तलाश कर उनका मोबाईल नंबर निकाल लेता था। इसके बाद वह उनसे महिला बन बातें करता था। जब वे लोग उसके जाल में फंस जाते थे तो वह अपना खेल शुरू करता था। इसके लिए वह अपने पास पहले से रखे रिकार्डिंग एडल्ट वीडियो को दिखाता था और उनके साथ वीडियो चैट कर रहे लोगों का वीडियो स्क्रीन रिकार्डर की मदद से बना लेता था।

congress mla neeraj dixit blackmail

बस यही वीडियो फिर वह अपने शिकार को दिखाकर ब्लैकमेल करता था। युवक ने बताया कि वह अभी तक 21 लोगों को ऐसे ब्लेकमेल कर 14 लाख रुपए एंठ चुका है। उसने यह काम अपने गांव में रमजान नाम के एक युवक से सीखा था। वे लोग रमजान के ही मोबाईल और सिम इस्तेमाल करते थे। रमजान बदले में ब्लैकमेलिंग की कमाई का 20 प्रतिशत भी लेता था। फिलहाल पुलिस रमजान को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।

वैसे आप लोग भी सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्ति से बात करने के पहले दस बार सोच लें। वरना इस तरह की वारदात के शिकार बन सकते हैं।

Back to top button