अध्यात्म

धन हानि होने पर कर लें रावण संह‍िता में बताए ये उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

रावण संह‍िता में कई दुखों का हल बताया गया है। रावण संह‍िता में बताए गए उपायों को करके कोई भी अपनी जिदंगी को बेहतर बना सकता है और दुखों का अंत कर सकता है। रावण संह‍िता एक ज्‍योत‍िष ग्रंथ है। जिसे रावण द्वारा लिखा गया है। इसमें कई समस्‍याओं के न‍िवारण बताए गए हैं। इसलिए जीवन में कोई भी तकलीफ आने पर इन निवारणों को एक बार जरूर करके देखें।

व्यापार में लाभ के लिए

profit

जिन लोगों को व्यापार में लाभ नहीं हो रहा है। वो इस उपाय को करके देखें। इस उपाय के तहत सोमवार के दिन श‍िवलिंग पर जल अर्पित करें। उसके बाद नागकेसर के पांच पुष्‍प और पांच बेल पत्र अर्पित करें। इस उपाय को आने वाली पूर्णिमा तक प्रत्‍येक सोमवार को करते रहें। वहीं आखिरी दिन भगवान को अर्पित किए गए फूल व पुष्य को उठाकर अपने घर ले आएं और तिजोरी में रख दें। ये उपाय करते ही धन लाभ होना शुरू हो जाएगा।

दूसरे उपाय के तहत एकाक्षी नार‍ियल लेकर उसकी अच्छे से पूजा करें। पूजा करने के बाद इसे व्यापार स्थल पर रख दें। ऐसा करने से भी धन लाभ होने लग जाता है। इनके अलावा आप चाहें तो ये उपाय भी कर सकते हैं। इस उपाय के तहत  गोमती चक्र ले आएं और उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर व्यापार स्थल पर रख दें। इस उपाय को करने से धन की कमी कभी नहीं होगी।

नया व्यापार के लिए

new-business

अगर आप नया व्यापार शुरू कर रहे हैं। तो इस उपाय को जरूर करें। ये उपाय करने से नया व्यापार कम समय में अच्छे से चलने लग जाएगा। उपाय के तहत 4 म‍िट्टी के कलश में काले त‍िल, जौ, मूंग और पीली सरसों अलग-अलग भरकर रख दें। इन मिट्टी के कलशों को अपने व्याापर स्थल पर एक साल के लिए रख दें। एक साल होने के बाद इन्हें किसी जल में प्रवाहित कर दें। आप चाहें तो फिर से ये प्रक्रिया कर सकते हैं और 4 म‍िट्टी के कलश व्यापार स्थल पर हर साल रख सकते हैं।

नहीं मिलेगा धोखा

shani dev

इस उपाय को करने से व्यापार में आपको कभी भी धोखा नहीं मिलेगा। उपाय के तहत शन‍ि देव के दस नामों का उच्‍चारण करें। शनि देव के दस नाम इस प्रकार हैं- श्री शन‍ि देव, छायात्‍मज, सौर‍ि, पंगु, यम, कृष्‍णयम, अर्किमंमंद, अस‍ित, रव‍िज एवं पिप्पलाद। इन नामों का उच्चारण सही से करें। ये उपाय करने से व्यापार में कोई भी व्यक्ति आपको धोखा नहीं दे सकेगा और व्यापार भी अच्छे से चलने लगेगा।

जरूर जलाएं धूप

अपने व्यापार स्थल पर मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखें और रोज पूजा किया करें। पूजा करते हुए धूप को जलाया करें। धूप जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और व्यापार स्थल में मां का वास हो जाता है। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली धन परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यापार में बरकत होने लग जाती है। इतना ही नहीं रूका हुआ धन भी आसानी से हासिल हो जाता है।

Back to top button