विशेष

Youtube वीडियो के लिए कुत्ते को गुब्बारे से बांध उड़ा रहा था, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

किसी कुत्ते को पालना भी एक जिम्मेदारी वाला काम होता है। वह टाइमपास के लिए आपका कोई खिलौना नहीं होता है जिसके साथ आप जो चाहे वो कर दें। उसके अंदर भी जान होती है, भावनाएं होती है। लेकिन कुछ लोग अपने निजी फायदे या मजे के लिए कुत्तों के साथ नए नए प्रयोग भी करते रहते हैं। अब यूट्यूबर गौरव जॉन को ही ले लीजिए।

dog flying

गौरव ने अपने YouTube चैनल के लिए कुत्ते के साथ एक ऐसा वीडियो बनाया कि वह सीधा पुलिस की हिरासत में ही चला गया। दरअसल गौरव ने अपने पालतू कुत्ते डॉलर को गैस वाले हवा के गुब्बारे से बांध कर उड़ा दिया। उसने इस घटना का एक वीडियो बनाकर अपने YouTube चैनल पर भी अपलोड किया। हालांकि उसका यह वीडियो पशु प्रेमियों को पसंद नहीं आया और उन्होंने गौरव के खिलाफ केस ठोंक दिया।

gaurav john arrested for trying to make dog fly

दरअसल PFA संस्था ने गौरव के खिलाफ पशु क्रूरता (Animal Cruelty) की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। उन्होंने गौरव और उनकी मां पर आईपीसी की धारा 188, 269, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस ठोका है। उनकी शिकायत के बाद मालवीय नगर थाना क्षेत्र से आरोपी गौरव को हिरासत में ले लिया गया।

woman with dog

बवाल मचने के बाद गौरव ने यूट्यूब से अपना वीडियो हटा दिया है। हालांकि ट्विटर पर कुत्ते के साथ हुई इस क्रूरता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गौरव कुत्ते को गैस वाले गुब्बारे से बांध देता है। इसके बाद वह कहता है कि देखना कैसे कुत्ता दौड़ते दौड़ते हवा में उड़ने लगेगा। बाद में वह कुत्ते को हवा में उड़ाने की कोशिश भी करता है।

gaurav john arrested

गौरव का अपनी सफाई में कहना है कि उसने कुत्ते के साथ ऐसा सिर्फ वीडियो बनाने के लिए ही किया था। हालांकि उसकी यह हरकत कई लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने इसे अमानवीय चीज बताया। चलिए पहले आप भी ये वीडियो देख लीजिए और खुद फैसला कीजिए कि गौरव ने कुत्ते के साथ जो किया वह सही था या गलत।


इस घटना के बाद अधिकतर लोगों का यही कहना है कि गौरव की गिरफ़्तारी होना सही निर्णय था। किसी भी इंसान कोई कोई हक नहीं बनता है कि वह बेजूबान जानवरों के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत करे।

Back to top button
?>