समाचार

बहू बनी जल्लाद, 92 वर्षीय सास का गला घोंट की मारने की कोशिश, असफल हुई तो पीटकर घर से निकाला

कोरोना काल में लोग अपने प्रियजनों का अच्छे से ख्याल रख रह हैं। खासकर बुजुर्ग लोग जिन्हें इस वायरस से सबसे अधिक खतरा है उन्हें बचाने के लिए घर वाले एक्स्ट्रा सावधानी बरत रहे हैं। इस बीच हरियाणा के हिसार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां एक बहुत ने अपनी 92 वर्षीय सास को गला घोंट मारने का प्रयास किया। जब वह नहीं मरी तो उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

92 year old woman

ये पूरा मामला हिसार के हांसी कस्बे के भाटला गांव का है। यहां एक बहू ने अपनी 92 साल कि रजनी नाम की सास की गला घोंट हत्या करने की कोशिश की। जब सास नहीं मरी तो बहू ने उसके साथ मारपीट की। बहू यहीं नहीं रुकी। इस महामारी के दौर में भी उसे अपनी सास पर तरस नहीं आया। उसने उसे घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

जब पड़ोसी महिला को समझाने आए तो उसने उन पर भी हमला बोल दिया। आसपास के युवकों ने किसी तरह बुजुर्ग सास को महिला के चंगुल से बचा लिया। उन्होंने इस बात की सूचना महिला के बेटे राजबीर को दी। दरअसल जब बहू सास के ऊपर अत्याचार कर रही थी तब राजबीर काम कर गया हुआ था। वह जैसे ही घर लौटा तो सबसे पहले अपनी मां को अस्पताल ले गया।

Old Woman Beaten in Hansi

हॉस्पिटल में बुजुर्ग की हालत देख डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर किया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी की इस शर्मनाक हरकत से पति भी परेशान है। उसने अपनी बीवी की शिकायत थाने में भी कर दी। बेटे का कहना है कि मेरी बीवी इसके पहले भी मां को जान से मारने का प्रयास कर चुकी है। 11 मई को उसने ऐसे ही मां को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था। तब मैंने कोर्ट से मदद मांगी थी। अदालत ने बहू को सास को घर में रखने और उसका ख्याल रखना का निर्देश दिया था।

यह पूरी घटना अपने आप में बेहद शर्मनाक है। सास और बहू के बीच न बनना आम बात है, लेकिन इस तरह एक बुजुर्ग महिला को जान से मारने की कोशिश करना, उसे पीटना और कोरोना काल में घर से बाहर निकाल देना सच में बहुत शर्मनाक बात है। सोशल मीडिया पर इस क्रूर बहू की बहुत निंदा हो रही है। लोगों का कहना है कि भगवान ऐसी बहू किसी भी सास को न दें।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button