विशेष
Trending

18 लाख से अधिक में बिक़े दो ख़रबूज़ जानिए क्या है इनकी ख़ासियत…

यह कहावत तो हम सभी ने कई बार सुना है कि,”तरबूजे को देखकर खरबूजा अपना रंग बदलता है।” लेकिन किसी खरबूजे में ऐसी कौन सी ख़ासियत हो सकती कि दो खरबूजा ही 18 लाख रुपए का बिक जाएं। दो ख़रबूज़े की क़ीमत 18 लाख रुपए सुनकर आप भी अचंभित हो रहें न! तो हम आप सभी को बता दें कि इसमें अचंभित होने जैसी कोई बात नहीं। यह बात सोलह आने सच है कि दो ख़रबूज़े की क़ीमत 18 लाख रुपए ही लगाई गई।

yubri melon

अब सोचिए क्या अपने भारत में ऐसा हो सकता। जिस दौरान अपने यहां बाज़ारों में ख़रबूज़े अटे पड़े हैं। उसी दरमियान जापान में दो ख़रबूज़े 18 लाख रुपए में बिकते हैं। वैसे फ़ल का सेवन एक अच्छी बात है। जिससे शरीर हष्ट-पुष्ट बनता है, लेकिन दो खरबूज के लिए कोई 18 लाख रुपए की क़ीमत चुकाएं यह विश्वास नहीं होता। बता दें कि ख़रबूज़े का सेवन भी अन्य फलों की तरह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। ख़रबूज़े में भी तरबूज जैसे गुण पाए जाते हैं। यह फ़ल हमें डी-हाइड्रेशन से बचाता है। इसमें लगभग 95 फ़ीसदी पानी होता है। इसके अलावा मिनरल्स और विटामिन भी ख़रबूज़े में पाएं जाते, इसलिए गर्मियों के दिनों में इनकी अच्छी खासी पूछ रहती है, लेकिन दो ख़रबूज़े की क़ीमत इतनी ज़्यादा हो सकती। हम सोच नहीं सकते?

yubri melon

आइए जानते हैं इन दो ख़रबूज़े की खासियत और आख़िर जापान में इतने महंगे में क्यों बिका यह खरबूज। मालूम हो जापान के लोग इस प्रजाति के ख़रबूज़े को लेकर काफ़ी दीवाने होते हैं। “यूबारी” नामक इस ख़रबूज़े के प्रति दीवानगी तो देखिए कि एक व्यक्ति ने 27 लाख येन यानी क़रीब 18 लाख 19 हज़ार 712 रुपए ख़र्च कर दिए।

yubri melon

गौरतलब हो कि इस वर्ष जापान के उत्तरी होक्काइडो में इन खरबूजों की नीलामी की गई, जहां इन खरबूजों की इतनी ऊंची बोली लगी। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2019 में तो जापान के ‘सोपारो शोक बाजार” में हुई ख़रबूज़े की नीलामी में दो खरबूजे 50 लाख येन यानी करीब बत्तीस लाख रुपए में बिके थे।

इतना ही नहीं वर्ष 2019 में ही मलेशिया के पुत्रजया राज्य में “मोनो प्रीमियम मेलन” नाम की एक संस्था ने जापान से दुनिया के महंगे खरबूजे का बीज मंगाकर खेती की। तो 2019 में मलेशिया के सोप्पोरो में युबारी किंग किस्म के दो खरबूजे 33 लाख रुपए से अधिक की कीमत पर नीलाम हुए थे।

melon costs 18 lakh rupees

ख़रबूज़े की खासियत

इस नीलामी के आयोजकों ने कहा कि समान आकार वाले ये यूबारी खरबूजे अपनी उच्च गुणवत्ता और मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। ये फल होक्काइडो में सर्दियों के मौसम में बेहद ही कठिन परिस्थितियों में उगाए जाते हैं। इस फल को सम्‍मान के साथ जोड़ कर देखा जाता है। यह फसल मई में शुरू होती है और अगस्त तक चलती है। यहां के किसान फल के आकार को और देखने में सुंदरता को लेकर काफी सजग रहते हैं। अच्‍छे दाम के लिए खरबूजों का एकदम गोल और सुघढ़ होना आवश्‍यक है।

melon costs 18 lakh rupees

ह्योगो प्रांत में खरबूजों का सुपर मार्केट खरबूजे की इस खास किस्म को यूबारी किंग के नाम से जाना जाता है, जिसकी पैदावार जापान के यूबारी क्षेत्र में होती है। खरबूजे की खरीद और बिक्री के लिए जापान के ह्योगो प्रांत में सुपर मार्केट भी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने इन खरबूजों की सबसे ज्यादा कीमत चुकाई है। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को दान किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया था। बता दें खरबूजा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस और बैक्टीरियल इंफेक्शन के खतरे से दूर रहता है। हाँ एक विशेष बात अब यूबारी प्रजाति के इस ख़रबूज़े की पैदावार विश्व के अन्य देशों में भी शुरू हो गई है। वैसे दो ख़रबूज़े लाखों रुपए दिला सकते। यह सुनकर सच में हैरानी होती है, लेकिन यह दुनिया विचित्रता से भरी हुई है। उसी का हिस्सा मात्र समझिए इन खरबूजों को।

Back to top button