समाचार

दूल्हे ने किया बारात लाने से मना तो थाने पहुंच गई दुल्हन, कहा-अब प्रेमी से ही करवा दो शादी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी को रुकवाने के लिए जो हरकत की उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। प्रेमिका की शादी को रोकने के लिए प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटो दूल्हे को भेज दी। वहीं इन फोटो को देखने के बाद दूल्हे ने बारात ले जाने से मना कर दिया।

dulhan

सोमवार रात को युवती की शादी होने थी और बारात भी तय समय पर पहुंचने वाली थी। लेकिन ऐन मौके पर दूल्हे के फोन पर लड़की की कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भेज दी गई। इन फोटो और वीडियो को देखने के बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया और बारात को रोक दिया। जिससे चलते खुशियों पर ग्रहण लगा गया। वहीं जब दुल्हन के घर बारात नहीं पहुंची तो परिवावालों ने वर पक्ष को फोन किया। तब उन्हें बारात न आने की जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि बारात निकलने के समय दूल्हे के फोन पर दुल्हन के अश्लील फोटो भेजे गए। जिसके बाद दूल्हे ने बारात ले जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन के प्रेमी ने ही दूल्हे के फोन अश्लील वीडियो और फोटो भेजे थे। वहीं जब बारात नही आई तो दुल्हन थाने पहुंच गई। दुल्हन ने  कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और प्रेमी के साथ अपनी शादी कराए जाने की जिद पुलिस से की। दुल्हन का कहना है कि उसके प्रेमी ने उसकी बदनामी की है और उसकी शादी को रोक दिया। ऐसे में उसकी विवाह अब उसी से करवाया जाए। फिलहाल पुलिस ने दुल्हन की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

mobile in hand

पुलिस के अनुसार हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की शादी हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा कुछेछा गांव के संजय के साथ तय हुई थी। सोमवार को विवाह होना था। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने बारात को लेकर तैयारियां कर ली थीं। लेकिन दूल्हे ने लड़की वालों को खबर भेजी और बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे ने लड़की के परिजनों को पूरी बात भी बताई। दूल्हे ने बताया कि उसके फोन पर लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो आए हैं, इसलिए अब वो शादी नहीं करना चाहता। इसके बाद दुल्हन अपने परिजनों के साथ सीधे कोतवाली पहुंची और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।  साथ ही दुल्हन ने प्रेमी के साथ ही शादी के लिए अड़ गई। दुल्हन का कहना है कि अब प्रेमी के साथ ही वह शादी करेगी, क्योंकि इसकी हरकत के कारण शादी टूटी है।

5 साल से चल रहा था चक्कर

Couple in bed

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका चक्कर पांच साल से पड़ोसी जिले बांदा के शंभूनगर क्योटरा इलाके में रहने वाले विजय के साथ था। लड़की का कहना है कि विजय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाएं। इतना ही नहीं इस दौरान लड़की की अश्लील तस्वीर और वीडियो भी बना ली। जब लड़की ने शादी करने को बोला। तो उसने मन कर दिया। इसके बाद परिवार ने बेटी की शादी संजय के साथ तय कर दी। लेकिन जब ये बात विजय को पता चली तो उसने शादी का विरोध किया। पीड़िता ने विजय की एक न सुनी और संजय से शादी करने के लिए राजी हो गई। जिसके बाद विजय ने ठीक शादी वाले दिन ही दूल्हे को लड़की की अश्लील तस्वीर और वीडियो भेज दी। ताकि वो बारात न लेकर आए। विजय अपने प्लान में कामयाब हो गया और शादी टूट गई।

Back to top button