बॉलीवुड

लाहौर की इस लड़की पर आया था Virat Kohli का दिल, अनुष्का से पहले दो साल तक किया था डेट

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जिंदगी में एक महिला थी। जिसे वो बेहद ही प्यार करते थे। विराट अपनी प्रेमिका से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन इनका ब्रेकअप हो गया। जिसके कारण विराट की ये लव स्टोरी अधूरी ही रहे गई। विराट की प्रेमिका का नाम इजाबेल लिटे था। जो कि ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं।

izabelle leite

कुछ साल पहले गायक गुरु रंधावा के गाने ‘लग दी लाहौर दिया’ में इजाबेल लिटे नजर आई थी। जिसके बाद ये काफी फेमस हुई।

izabelle leite

इजाबेल लिटे ने कुछ हिंदी व तेलुगु फिल्मों में भी काम किया हुआ है। इजाबेल ने फिल्मों में एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी और ये आमिर खान की फिल्म ‘तलाश द आंसर लाइज विद इन’ में नजर आई थी।

izabelle leite

एक कार्यक्रम के दौरान विराट की मुलाकात इजाबेल लिटे से हुई थी। इजाबेल लिटे से हुई पहली मुलाकात में ही विराट का दिल इनपर आ गया था। जिसके बाद इजाबेल लिटे को विराट ने प्रपोज किया था और इन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

izabelle leite

साल 2012 से लेकर साल 2014 तक इजाबेल और विराट कोहली ने डेटिंग की। लेकिन दोनों की डेटिंग का खुलासा साल 2013 में हुआ था। इजाबेल लिटे और विराट की रिश्ते की चर्चा अक्सर मीडिया में होती थी। लेकिन विराट ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं कबूला।

izabelle leite

हालांकि विराट से ब्रेकअप के बाद इजाबेल ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था ‘हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे. ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ।

virat anushka

वहीं ब्रेकअप के बाद विराट की जिंदगी में अनुष्का आई और कई सालों तक अनुष्का को डेट करने के बाद विराट ने शादी कर ली। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। बस यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हो गई। विराट और अनुष्का ने कई समय तक अपना रिलेशनशिप मीडिया से छुपाकर रखा।

virat anushka marriage

विराट और अनुष्का के रिलेशनशिप में भी काफी उतार चढ़ाव आए। यहां तक की मीडिया में इनके ब्रेकअप की खबर भी आई थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों फिर से एक साथ हो गए और कुछ सालों बाद इन्होंने शादी कर ली। साल 2017 में इन्होंने परिवार के सदस्यों की मौजूदी में इटली में शादी की। लगभग तीन साल बाद इन्हें एक बेटी भी हुई। जिसका नाम इन्होंने वामिका कोहली रखा है।

Back to top button