अध्यात्म

संतान प्राप्ति से लाकर धन लाभ तक गाय की यह प्रतिमा दूर करेगी हर मुश्किल, जानिए कैसे

भारत में वास्तु शास्त्र को बहुत अहमियत दी जाती है। चीन का भी अपना अलग वास्तु शास्त्र है जिसे फेंगशुई कहा जाता है। ये भारतीय वास्तु शास्त्र से काफी हद तक मिलता जुलता है। इसमें भी पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी की बात की जाती है।

फेंगशुई में एक शो-पीस का जिक्र है, इस शो पीस में एक गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते दिखाई देती है। इस शो पीस को यदि आप अपने घर या दुकान, ऑफिस इत्यादि जगहों पर रखते हैं तो आपको कई चुकाने वाले फायदे देखने को मिलते हैं। आज हम इन्हीं फ़ायदों पर चर्चा करेंगे।

feng shui cow

1. यदि आपको संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आप घर के बेडरूम में बछड़े को दूध पिला रही गाय का शो पीस रख दें। इससे आपको संतान प्राप्ति के योग बन जाएंगे। इसे बेडरूम में ऐसी जगह पर रखें जहां आपकी नजर इस पर बार बार पड़ती रहे।

2. यदि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है और आपके जीवन में दुखों का अंबार लगा हुआ है तो भी गाय का यह शो पीस आपके काम आ सकता है। इसे घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और पॉजिटिव ऊर्जा का संचार बढ़ने लगेगा। ये चीज आपकी समस्याएं और दुख खत्म कर देगी।

feng shui cow

3. मानसिक शांति के लिए भी गाय का यह शो-पीस घर में रखना उत्तम होता है। इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे आपको दिमागी शांति मिलती है।

4. फेंगशुई में सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय का शो-पीस भी बहुत लोकप्रिय है। इसे घर या ऑफिस में रखने पर धन से जुड़ी समस्याएं नहीं आती है। ये सौभाग्य व समृद्धि का प्रतीक होता है। इससे घर ऑफिस या दुकान में पैसों की आवक बढ़ती है।

calf drinking milk from cow mother

5. गाय के शो पीस को अपने ऑफिस या दुकान में रखने से आपको व्यापार में बहुत फायदा होने लगता है।

6. गाय की प्रतिमा ऑफिस या घर में रखने से आपकी सहनशीलता और सही निर्णंय लेने क्षमता बढ़ती है।

7. गाय के शो पीस को बार बार देखते रहने से दिमाग ज्यादा फोकस रहने लगता है। हमारा काम में मन लगता है और हम अपने सपनों को जल्द पूर्ण कर पाते हैं।

cow milking calf

8. कामधेनु गाय गाय की तस्वीर को यदि दीवार पर लगा दी जाए तो ये हमे कठिन दौर व मुश्किलों से निपटने की शक्ति प्रदान करती है।

उम्मीद करते हैं कि आपको फेंगशुई से जुड़े यह उपाय पसंद आए होंगे। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button