चुटकुले

मज़ेदार जोक्स- पड़ोसी यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

एक गांव का लड़का शहर की

लड़की पटाने की कोशिश कर रहा था….

लड़का उसकी सहेली से बोला-

लड़का- देख तेरी सहेली में कितना attitude है…!

सहेली- attitude की स्पेलिंग बताना ?

लड़का- नहीं attitude नहीं ego है…!!

Joke-2

पत्नी लड़ाई के बाद पति से कहती है….

पत्नी- तुम सारी दुनिया ढूंढो, तो भी

मुझ जैसी दूसरी नहीं मिलेगी…!

पति- तुम क्या समझती हो….?

मैं दूसरी भी तुम्हारी जैसी ढूंढूगा….!!

Joke-3

Joke

Joke-4

पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पर रख के बाजार में गया….

एक आदमी ने पूछा- ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है….?

पप्पू- नहीं, ताला खुलवाना है…. चाबी गुम हो गयी है….!

आदमी- अगर घर में चोर घुस गया तो….?

पप्पू- अरे बेवकूफ! वो अंदर कैसे जायेगा,

दरवाजा तो मेरे पास है….!!

Joke-5

सास (गुस्से में)- मैंने कितनी बार कहा है…

बहू कि बिन्दी लगा के बाहर जाया करो…!

बहू- पर जींस-टॉप में बिन्दी कौन लगाता है मां जी…?

सास भी बड़ी तेज थी, तुरंत नहले पे दहला मारकर बोली-

मैंने कब कहा कि जींस पे लगा, माथे पे लगा ले बेटी….!!

Joke-6

बेटी (पिता से)- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और

उसके साथ भाग रही हूं….!

पिता- अरे वाह, बहुत बढ़िया….

मेरे पैसे और समय दोनों बच जाएंगे….!

बेटी- पापा, मैं चिट्ठी पढ़ रही हूं जो मम्मी आपके…

लिए रखकर गई है….!

पापा बेहोश….!!

Joke-7

पति (पत्नी से)- संसार की सभी औरतें चुड़ैल ही होती हैं…!

पत्नी (गुस्से में)- आपका मतलब मैं भी चुड़ैल हूं…?

पति- अरे नहीं तुम तो रानी हो….

पत्नी गले लगते हुए बोली- सच में मैं रानी ही हूं….?

पति बोला- हां उन सब की रानी….!

पति अब तक कोमा में है….!!

Joke-8

सोनू (मोनू से)- कल मैंने तेरी गर्लफ्रेंड को नहाते हुए देखा,

क्या आइटम है….?

मोनू- तेरी हिम्मत कैसे हुई उसे नहाते हुए देखने की,

मैं तेरा खून पी जाऊंगा….!

सोनू- अरे तू गलत समझ रहा है…. मैं नहा रहा था…. वो तो

गली से जा रही थी….!!

Joke-9

शादी की पहली रात पति और पत्नी का झगड़ा हो गया….

पत्नी (झगड़े के बाद)- अब वो तीन जादुई शब्द बोलो….

पति- आई लव यू

पत्नी- नहीं, ये नहीं

पति- आई लाइक यू

पत्नी- फिर गलत…. ये वो तीन शब्द नहीं है

पति- आई मिस यू

पत्नी- अब और गुस्सा मत दिलाओ मुझे, सही शब्द बोलो

पति- मेरी गलती थी

पत्नी- हां, अब लाइन पर आये…!!

Joke

Back to top button