समाचार

लॉकडाउन से हुईं बेरोजगार तो शुरू कर दिया देह व्यापार, छापामार पुलिस ने किया 6 को गिरफ्तार

नोएडा में चल रहे एक सेक्ट रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है और मौके से छह लोगों को पकड़ा गया है। ये सेक्ट रैकेट नोएडा के सेक्टर-122 में चल रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट की संचालिका भी शामिल है। छापेमारी में पुलिस को मौके से 4 मोबाइल, पर्स, 9860 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्रियां है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा था।

sex racket

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि एक सूचना के आधार पर ये कार्यवाही की गई। सोमवार रात को पुलिस की टीम ने सी ब्लॉक में एक मकान में छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मकान में गलत काम किया जा रहा है। इस मकान से पुलिस को 3 महिलाओं समेत छह लोग मिले। साथ में ही यहां पर आपत्तिजनक सामग्रियां भी मौजूद थी।

गिरफ्तार आरोपियों में शामली निवासी अरुण, सेक्टर-71 निवासी नरेंद्र पाल, हाथरस निवासी पुनीत, सेक्टर-122 निवासी शीला देवी, मुरादनगर गाजियाबाद निवासी नेहा और रोहिणी दिल्ली निवासी कोमल शामिल है। शीला देवी इस रैकेट का संचालन करती थी और ये रैकेट इन्हीं के घर से चल रहा था। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की गई तो पता चला की इस काम को इन लोगों ने कुछ महीने पहले ही शुरू किया था।

ex-racket-girls-boys-arrested-in-noida

आरोपी शीला देवी ने बताया कि करीब चार-पांच महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस के अनुसार ये लोग पहले फैक्ट्रियों-कंपनियों में काम करते थे। बाद में धीरे-धीरे अपना काम बदल दिया और सेक्स रैकेट शुरू कर दिया। लॉकडाउन में इन लोगों के पास जब पैसों की कमी हुई तो इस धंधे को और बढ़ा लिया।

ये सेक्स रैकेट पूरी तरह से परिचय पर आधारित था। इसमें किसी तरह का ऑनलाइन सिस्टम नहीं था। शीला मोबाइल से बात कर पुरुषों को बुलाती थी और उन्हें रेट बताती थी। यहां केवल उन लोगों को ही बुलाया जाता था जो शीला या उनके जानकार लोगों के परिचित होते थे। अनाज लोगों को यहां आने नहीं दिया जाता था।

यहां काम करने वाली महिलाएं अपनी मर्जी से देह व्यापार कर रही थीं। इससे जो कमाई होती थी। वो ये लोग आपस में बांट लेते थे। इससे इनका खर्च चलता था। इन धंधा सही से चल रहा था और हाल ही के दिनों में इन्होंने रेट बढ़ा दिए थे। ये 800 की जगह अब 1000 रुपये ले रहे थे।

गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने इससे पहले भी कई सेक्स रैकट का पर्दाफश किया है। गौतम बुद्ध नगर नोएडा पुलिस ने पिछले महीने ही एक स्पॉ सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ था। पुलिस ने इस दौरान 14 लड़कियां, 5 लड़के अरेस्ट किए थे। छापेमारी के दौरान लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। इसके अलावा पहले ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने होटल में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस दौरान 13 लड़कियां और 11 लड़कों को गिरफ्तार किया था।

Back to top button