विशेष

शादी से घर लौटा पति, बीवी को देखते ही काट दी गर्दन, खुद थाने पहुंच बताई वजह

शक बहुत ही बुरी चीज होती है। ये अच्छे अच्छे इंसान का दिमाग खराब कर देती है। फिर यदि एक पति को अपनी बीवी पर शक हो जाए तो उसका इलाज करना बहुत मुश्किल रहता है। इस शक के चलते लोग गुस्से में किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब उत्तर प्रदेश के जालौन का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक पति शादी समारोह में गया हुआ था। वह सुबह सुबह बारात से घर लौटा और दरवाजा खटखटाया। जब आधे घंटे तक बीवी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे शक हुआ और उसने पत्नी की हत्या कर दी।

shivraj pal

जानकारी के मुताबिक शिवराज पाल का अक्सर अपनी पत्नी गीता (35) से झगड़ा होता रहता था। वह अपनी पत्नी पर शक किया करता था। रविवार की रात शिवराज एक शादी में शामिल हुआ। फिर सोमवार करीब सुबह 4 बजे वह अपने घर आया। यहां उसने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने आधे घंटे बाद दरवाजा खोला। इससे शिवराज का पत्नी को लेकर शक और गहरा गया।

knocking-on-door

दोनों में कई घंटों विवाद चला। फिर शिवराज ने गुस्से में धारदार हथियार से पत्नी का गला ही काट दिया। बीवी को मारने के बाद वह कई घंटे शव के पास ही बैठा रहा। इसके बाद वह खुद सोमवार सुबह सरेंडर करने थाने जा पहुंचा। यह पुरा मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड नंबर 2 का बताया जा रहा है।

knife-attack

शिवराज के सरेंडर करते ही रामपुरा थाना प्रभारी जेपी पाल ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। इसके बाद वे अपनी टीम के साथ शिवराज के घर गए जहां उन्हें गीता का शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि आरोपी अपनी बीवी पर अवैध संबंधों को लेकर शक किया करता था। इसी के चलते सोमवार सुबह उसने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया और पत्नी की मौत हो गई। फिलहाल किसी ने भी आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

dead body hand

इस पूरे मामले के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि शिवराज ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया। इस बात में कोई शक नहीं कि ये मामला बहुत दुखद है। मामले के सामने आने के बाद कई लोग अपना मत देने लगे। कुछ ने ये भी कहा कि शिवराज ने बीवी को मारकर सही नहीं किया। यदि वह उसके साथ खुश नहीं था तो उसे छोड़ देता लेकिन इस तरह हत्या करना सही नहीं है।

Back to top button