राशिफल

Rashifal 17 May: आज का दिन इन तीन राशि वालों के लिए रहने वाला है भारी, बचकर पार करें समय

हम आपको सोमवार 17 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आप अपनी सभी बड़ी समस्याओं को हल करने की शुरुआत करेंगे। लाभ को देखकर किसी से मित्रता न करें। नौकरी को लेकर नकारात्मक विचार शांति को भंग कर सकता है। यह समय बीमारियों या फिर ऐसे मुद्दे को सिर्फ ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको इन सभी परेशानियों को जड़ से हटाने का प्रयास करना होगा। जो व्यापारी व्यापार बदलने की सोच रहें हैं उनको बिना किसी सलाह के कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज तनाव की स्थिति हो सकती है लेकिन फिर भी अपने कार्य में लगे रहेंगे। आज आप जितना कर्म करेंगे भाग्य उसे दोगुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा। आपको पराक्रम से सफलता म‍िलेगी। असफलता के साथ ही धन हानि का डर भी हो सकता है। आप अपने वाणी पर संयम रखें तथा रिश्तों में विश्वास बनाने की कोशिश करें। क‍िसी म‍ित्र से अचानक हुई मुलाकात भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने का योग बना रही है।

Shiv ji

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें। आप अपने कामों पर ध्यान दें। ऐसे लोग टकरा सकते हैं जो आपको भ्रमित करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे, इसलिए दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करें। सार्वजनिक जीवन में सम्मानित होंगे। वैवाहिक सुख की प्राप्त होगा। शाम का समय लव लाइफ के लिए उत्तम रहेगा। सकारात्मक विचारों का दामन न छोड़े, क्योंकि आपका गिरता हुआ मनोबल शत्रु को मजबूत करने वाला होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। पर‍िवार में आज संतान की क‍िसी बात से मन दु:खी हो सकता है। लेकिन जल्‍दी ही ठीक होने की भी स्थिति आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर रहें। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें मिली-जुली रहेंगी लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य एक बड़ी चिंता का विषय होगा। आपके प्रिय को मामूली मुद्दों पर गुस्सा आ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वकालत करने वाले जातकों के लिए यह दिन भाग्यवृद्धि कारक है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। नौकरी में बदलाव परेशानी का कारण बन सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। आपके नए मित्र बन सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी मुलाकात होने की संभावना है। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई गेम खेलेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अपने शरीर और मस्तिष्क को फिर से ताजा करने के लिए कुछ तरीकों को खोजना बेहतर होगा। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। थोड़ा तनाव आपको कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

Ganesh ji

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। ऑफिस का माहौल थोड़ा आज थोड़ा अलग रहेगा।  जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में सफलता से मन हर्षित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कारोबार में नुकसान होगा। राजनीति के कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। आज पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। मित्रों संग प्रसन्न रहेंगे। आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वेतनवृद्धि के लिए योग्यता का आकलन हो सकता है, जो बहुत धीमी गति से होगा। कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन कष्टकारी रहेगा। घर कि महिलाओं को दिन अधिक कार्यभार संभालना पड़ सकता हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी कि बात को दिल तक न ले जाए। घर-परिवार में रिश्तों की अच्छाई बनाये रखने की कोशिश करनी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें। आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। ज़िन्दगी का सुख इसी बात पर निर्भर करेगा की आप लोगों से कितना जुड़ पाते हैं। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी।

आपने Rashifal 17 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चांदी को क्यों कहा जाता है “मिरर ऑफ सोल”? जानें इसके उपयोग से कैसे जीवन मे होगा चांदी ही चांदी

Back to top button