राजनीति
Trending

एनसीपी नेता की बढ़ेगी मुसीबत, प्रेमिका लिखेगी प्रेम कहानी, खुलेंगे मंत्री जी के कई राज…

धनन्जय मुंडे की पूर्व प्रेमिका करुणा दोनों के निजी सम्बन्धों को लेकर एक क़िताब लिखने जा रही

महाराष्ट्र में जब से शिवसेना के नेतृत्व में “महाविकास अघाड़ी गठबंधन” की सरकार बनी है। सरकार विकास से ज़्यादा विवाद में बनी रहती है। सरकार या फ़िर उसका कोई मंत्री आएं दिन किसी न किसी मुद्दे पर उलझता रहता है। इसी बीच एक बार फ़िर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री धनन्जय मुंडे परेशानियों से घिरते नज़र आ रहें हैं।

dhananjay-munde

कहने को तो मंत्री साहब के पास “सामाजिक न्याय” मंत्रालय है, लेकिन बीते दिनों माननीय के ऊपर ही एक लड़की ने संज्ञान आरोप लगाते हुए कहा था, कि धनन्जय मुंडे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद मंत्री महोदय को फ्रंटफुट पर आकर बल्लेबाजी करनी पड़ी और उन्होंने सफ़ाई पेश की। दुष्कर्म के आरोप वाला मामला अभी शांत ही हुआ था कि अब नई मुसीबत सामाजिक न्याय मंत्री का इंतजार कर रही है। ऐसे में लगता तो यही है कि समाज को न्याय दिलाने वाले मंत्री जी अपनी क़िस्मत के साथ न्याय नहीं कर पा रहें!

dhananjay-munde

जी हां अब धनन्जय मुंडे की पूर्व प्रेमिका करुणा दोनों के निजी सम्बन्धों को लेकर एक क़िताब लिखने जा रही। जिसकी घोषणा उन्होंने फेसबुक पर की है। जानकारी के लिए बता दें कि करुणा वही महिला है जिसके साथ सम्बन्धों की बात बीते दिनों मंत्री धनंजय मुंडे ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार की थी। धनंजय मुंडे ने उस दौरान सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के कुछ पन्ने खोले थे। उन्होंने लिखा था कि, “करुणा शर्मा से उनका वर्ष 2003 से आपसी सहमति का संबंध हैं। यह बात मेरे परिवार, पत्नी और मित्रों को पता है। दोनों के एक लड़का और एक लड़की भी हैं।” इसके अलावा धनंजय ने लिखा था कि, “मैंने इन दोनों बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाते समय सभी दस्तावेजों में पिता के तौर पर अपना नाम दिया है। यह बच्चे मेरे साथ ही रहते हैं। मेरी पत्नी और मेरे बच्चों ने इन बच्चों को भी परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार किया है।”

dhananjay munde girl friend

ऐसे में अगर करुणा ने अपनी फ़ेसबुक पोस्ट पर जो लिखा है कि वह जल्द ही दोनों की प्रेम कहानी पर क़िताब लिखेंगी। वह आने वाले दिनों में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार दोनों के लिए बवंडर साबित हो सकती है। करुणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा है कि मेरे जीवन पर आधारित सत्य प्रेम जीवन गाथा जल्द ही प्रकाशित होने वाली है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि, “एक आश्चर्यजनक प्रेम-कथा जल्द आने वाली है।”

यहां हम आप सभी को बता दें कि बीते दिनों धनंजय मुंडे पर जिस लड़की ने आरोप लगाया था। वह धनंजय मुंडे की पूर्व प्रेमिका की छोटी बहन है। जिसके बाद मंत्री जी को अपने पूर्व प्रेम-प्रसंग को उज़ागर करना पड़ा था। कुल-मिलाकर भले ही सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे अपने ऊपर लगने वाले दुष्कर्म के आरोप को निराधार बता दिया हो, लेकिन अब आने वाली उनकी प्रेमिका की किताब उनके लिए मुसीबत बन सकती। उससे अपने-आप को सामाजिक न्याय मंत्री कैसे न्याय दिला पाएंगे? यह देखने वाली बात होगी। यहां एक विशेष बात कि धनंजय मुंडे भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीज़े हैं। जिन्होंने अपनी एक अलग जुगलबंदी एनसीपी के साथ तैयार कर ली है। वहीं करुणा शर्मा की बहन का नाम रेणु शर्मा है। जिन्होंने धनंजय मुंडे पर रेप का आरोप इस साल की शुरुआत में लगाया था। रेणु शर्मा मुंबई में एक प्लेबैक सिंगर हैं।

Back to top button