फेसबुक फ्रेंड के घरवालों से शादी की बात करने गई थी लड़की, 25 लोगों ने कर दिया काण्ड
सोशल मीडिया के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। यहां आप नए नए लोगों से मिलते जरूर हैं लेकिन कई बार कोई आपराधिक दिमाग का शख्स आपका फायदा भी उठा सकता है। ऐसे में ऑनलाइन नए लोगों से दोस्ती करने से पहले दस बार सोच लेना चाहिए। क्योंकि हर फेसबुक लव स्टोरी का अंत सुखद नहीं होता है। अब हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक लड़के ने अपनी फेसबुक फ्रेंड को शादी के लिए घरवालों से मिलाने के बहाने बुलाया और फिर 25 लोगों के साथ उसका गैंगरेप कर दिया।
आरोपी का नाम सागर बताया जा रहा है। वह रामगढ़ का रहने वाला है। पीड़ित लड़की की शिकायत के अनुसार फेसबुक पर उसकी दोस्ती सागर नाम के एक लड़के से हुई थी। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और दोनों शादी का प्लान बनाने लगे। सागर ने लड़की को शादी के लिए अपने घरवालों से मिलवाने की बात कही। लड़की मां गई और सागर के कहने पर 3 मई को एक होटल में आ गई। यहां से सागर उसे अपने घरवालों से मिलवाने की बजाय रामगढ़ गांव के पास स्थित जंगल में ले गया। पीड़िता के मुताबिक इस जंगल में सागर और 25 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
रेप करने के बाद सागर और उसके तीन दोस्तों ने पीड़िता को दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर बेहोशी की हालत में फेंक दिया। उस दिन के बाद से लड़की कई दिनों तक चारपाई पर पड़ी रही। 12 मई को जब वह चलने के लायक हुई तो हसनपुर थाना पहुंच पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के बयान के आधार पर हसनपुर पुलिस ने सागर और तीन नामजद आरोपियों समेत 22 अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
इस पूरी घटना से हम सभी को सिख लेने की जरूरत है। कभी सोशल मीडिया पर किसी अंजान शख्स पर भरोसा न करें। यदि किसी से मिलने जाते भी हैं तो अकेले न जाए। हमेशा सार्वजनिक स्थानों पर ही मिले। इससे आपके साथ अनहोनी होने के चांस और भी कम हो जाएंगे। वैसे हमारी सलाह माने तो आज के जमाने में अंजान शख्स पर आंख बंदकर भरोसा न ही करें तो बेहतर होगा। खासकर लड़कियों को इन मामलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। लड़के अक्सर लड़कियों को ही अपना शिकार बनाते हैं।
वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही इस आर्टिकल को दूसरों के साथ शेयर कर उन्हें भी सतर्क जरूर करें।