चुटकुले

मज़ेदार जोक्स- पत्नी – कहां रह गए, 11 बज रहे हैं,अब तक नहीं आए? पति – अरे जानू,

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

जैसे ही आज नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया…..

बॉस- वाह! नयी शर्ट….

तुमने खरीदी है क्या…..?

मैं- नहीं सर….!

भैया ने गिफ्ट में दी है….!

बॉस- ओह्ह अच्छा…..

मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा…..!!

Joke-2

पत्नी – खिड़की पर परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…!

पति – एक बार उसे ठीक से देख लेने दो,
वो खुद ही परदे लगवा लेगा…!

फिर हुई पतिदेव की धुनाई…

Joke-3

Joke-4

टीसी – ये विकलांग लोगों का डिब्बा है,
इसमें क्यों सफर कर रहे हो…?
यात्री – जी सर मेरे साथ ये है।

टीसी – ये तो आम है।
यात्री – जी हां, लेकिन ये लंगड़ा आम है…!

Joke-5

पप्पू – इतना परेशान क्यों है…?
गप्पू – अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े
टेडी बियर गिफ्ट किए थे…

पप्पू – तो इसमें परेशान होने की क्या बात है…?
गप्पू – उसकी मम्मी ने दोनों की
रुई निकलवाकर दो तकिए भरवा लिए…!

Joke-6

लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था…..!

टीचर- क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या……?

लड़का- नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि….

इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है….!!

Joke-7

पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की….

छुट्टियों में हम कहां चलेंगे…..?

पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए)-

जहां गम भी ना हो आंसू भी ना हो….!

बस प्यार ही प्यार पले….!

पत्नी- देखो जी…. ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता….

मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी….!!

Joke-8

पुलिस- हमें आपके घर की तलाशी लेनी है….

सुना है आपके घर में विस्फोटक सामग्री है….!

पति- साहब खबर तो पक्की है, पर…..

पुलिस (हैरानी से)- पर क्या…..?

पति- अभी वो मायके गई है….!!

Joke-9

माँ — जा किचन से छोटी प्लेट ले के आ,

बेटी — मम्मी नही दिख रही , कहाँ रखी है,

माँ — गैस का चूल्हा दिखाई दे रहा है,

बेटी — हां

माँ — चालू करके मोबाइल में आग लगा दे ….
फिर अपने आप दिख जाएगी

Back to top button