राशिफल

Rashifal 13 May: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आज इन 5 राशियों को करियर व कारोबार में मिलेगा लाभ

हम आपको गुरुवार 13 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफी सराहना मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। नयी मंजिलों को छूने के लिए नयी संभावनाओं को तलाशना अच्छी बात है लेकिन ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा। अपने लक्ष्यों के प्रति केन्द्रित रहना उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन यदि आपके मन-मुताबिक चीजें न हो तो दिल छोटा न करें। दूसरों की भावनाएं और जज़्बा समझने की क्षमता आपमें है। इसके कारण आप उनसे अथवा उनकी परिस्थितियों से सहानुभूति की भावना बनाएं रखते है। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे । आज पुरे दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यस्तता के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। रात का भोजन सभी के साथ मिलकर करें। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। सायंकाल का समय धर्म-अध्यात्म में बीतेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आज आपको मिल जाएंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अपनी दिल की बात किसी से शेयर कर सकते हैं। असमंजस की स्थिति तथा अनावश्यक सोच आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है, इसलिए आप अनावश्यक सोच में न पड़ें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। अगर कहीं यात्रा करने की स्थिति बनती हैं, तो अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी नियमों का पालन करें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आज के दिन बेवजह के तनावों से दूर रहना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने दिन की शुरुआत योग और मॉर्निंग वॉक से करनी चाहिए। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अगर आप किसी गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तो आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे। घर हो या ऑफिस दोनों स्थान पर समझदारी के साथ काम करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कानूनी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में लंबा समय लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। सभी प्रकार के मानसिक शांति आपको मिलने वाली है। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है, इससे आपका मन खुश रहेगा। बहुत ही ज्यादा कुछ परिणाम आपको आने वाले समय में देखने को मिल सकते है। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। हाई बीपी के मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। बाहर के खान-पान से बचें। आलस्य का भी त्याग करना होगा। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है, इसलिए अति से बचें। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज मेहनत का आपको अच्छा परिणाम हासिल होने वाला है। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का साथ इस दिन आपको भाग्यशाली बना सकता हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी पड़ोसी के साथ अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिन की सकारात्मकता का लाभ अपने पक्ष में अवश्य लें। विलासितापूर्ण माहौल का लुत्फ उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। आपका अहंकार रिश्ते खराब कर रहा है। संवाद बनाये रखें। संतान से सफलता मिलेगी। आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुँचा सकता है। आज निवेश करने से बचना चाहिए।

आपने Rashifal 13 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन राशियों के जातक पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, जानें क्या है आपकी राशि का हाल

Back to top button