अध्यात्म

कोरोना काल में बड़े काम के हैं श्रीकृष्ण के ये 4 मंत्र, इन्हें जपने से बीमारियां रहेगी कोसों दूर

वर्तमान में देश का माहौल बहुत नेगेटिव हो गया है। इस कोरोना ने हर किसी को डिप्रेशन और टेंशन में डाल दिया है। हर व्यक्ति के मन में डर और नेगेटिविटी भरी हुई है। ऐसे में भगवान का नाम लेकर आप अपने मन को पॉजिटिव बना सकते हैं। यदि आपकी सोच सकारात्मक रहेगी तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। ऐसे में आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के कुछ खास मंत्रों (Shri Krishna Mantra) के बारे में बतान जा रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण को विष्णुजी का आठवा अवतार भी कहा जाता है। उनकी लीलाएं दुनियाभर में मशहूर है। कहा जाता है कि श्रीकृष्ण की भक्ति करने से बड़ी से बड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसलिए यदि आप सच्चे मन से इन मंत्रों का जाप करेंगे तो आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। साथ ही जीवन के दुखों से छुटकारा भी मिलेगा।

1. हे कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि यादवनन्दन।
आपद्भिः परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन।।

यह मंत्र आपके जीवन में चल रही मुसीबतों को दूर करेगा। इस मंत्र को 108 बार जपना चाहिए। इसे जपते समय मन शांत और शुद्ध होना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मन में पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा होनी चाहिए। तभी आपको इस मंत्र का लाभ और कन्हैयालाल का आशीर्वाद दोनों मिलेगा।

2. ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।
सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।

कोरोना काल में यह मंत्र बड़े काम का है। इससे भय, संकट और बीमारियां दूर होती है। जीवन में जितनी भी बाधाएं हैं वह यह मंत्र खत्म कर सकता है। इस मंत्र का इस्तेमाल रोज सुबह आँख खुलते ही शुरू कर देना चाहिए। सुबह सुबह तीन बार रोज इस मंत्र का जाप करने से बीमारियां कोसों दूर रहती है।

3. ‘ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय’

यदि आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति चाहते हैं तो ये मंत्र जपना शुरू कर दें। इसे आप दिन में कभी भी, कहीं भी मन में जप सकते हैं। इससे आपकी किस्मत चमक उठेगी और जीवन में सुख आने लगेगा।

4. कृं कृष्णाय नमः

यदि आपके जीवन में धन से जुड़ी कोई समस्या है तो यह मंत्र आपके काम का है। इस मंत्र का जाप श्रीकृष्ण की प्रतिमा के सामने बैठकर कीजिए। वहां पर अपने घर की जमा पूंजी भी रख सकते हैं। इस मंत्र को जपते हुए भगवान से प्रार्थना करें कि वह आपकी धन संबंधित समस्याओं का निराकरण करें। इससे आपको कभी पैसों की कोई कमी नहीं होगी। इसके साथ ही घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी।

मंत्र पसंद आए हो तो इसे दूसरों के साथ भी साझा जरूर करें।

Back to top button