समाचार

झूठा वादा कर बनाएं शारीरिक संबंध, विरोध करने पर होनेवाले पति को भेज दी की ब्लू फिल्म

एक युवती को युवक ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक रेप किया। वहीं जब युवती ने आरोपी युवक से पीछा छुड़वाने की कोशिश की, तो उसकी अश्लील वीडियो घर वालों को भेज दी। जिसके कारण पीड़िता की शादी टूट गई। ये मामला एमपी के रीवा का है। खबर के अनुसार एक युवती को नौकरी और एक पार्टी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं जब लड़की ने इस जाल से बाहर निकलने की कोशिश की तो उसकी ब्लू फिल्म ससुराल वालों को भेज दी गई।

आरोपी की इस हरकत से तंग आकर युवती ने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की आयु महज 20 साल की है। बताया जा रहा है कि युवती मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाभ लेने के लिए आरोपी मोहम्मद अकबर के संपर्क में आई थी। मोहम्मद अकबर ने पीड़िता से वादा किया कि वो उसे नौकरी दिलवा देंगा। साथ में ही एक पार्टी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी बनाएगा। इतना ही नहीं आरोपी मोहम्मद अकबर ने उसे किराये का मकान दिलवाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती को जब आरोपी की सच्चाई पता चली तो उसने पीछा छुड़वाने की कोशिश की। इसी बीच परिवार वालों ने पीड़िता का विवाह भी तय कर दिया। आरोपी को जब पीड़िता के शादी होने की बात पता चली तो उसने ब्लू फिल्म ससुराल वालों को भेज दी। जिसके कारण युवती की शादी टूट गई। इन सबसे थक हारकर युवती ने पुलिस से मदद मांगी और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अकबर का मोबाइल जब्त किया है और उसकी साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। अकबर पर रेप सहित कई मामलों में केस दर्ज किया गया है।

Back to top button