राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: महालक्ष्मी इन 4 राशियों को देगी धन का वरदान, धन, यश और कीर्ति में होगी वृद्धि

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3 मई से 9 मई 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

लंबे समय से चल रही परेशानी का अंत इस सप्ताह हो सकता है। यात्रा करने से बचना चाहिए। कर्ज लेने से भी बचना होगा। व्यापारी वर्ग किसी को उधार धन के लेन-देन से बचें। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। सप्ताह के अंत में कामयाबी के कुछ योग जरूर बन रहे हैं। इनकम में थोड़ी बढ़ोतरी होने से मन हल्का रहेगा। परिवार में तनाव बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

करियर के विषय में : मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते आपकी धंधे में बहुत ज्यादा तारीफ हो सकती है। यदि दिमाग में कई प्रकार की उलझनें परेशान कर रही हैं तो इसे भूल कर सभी के साथ मौज मस्ती करनी चाहिए। इस सप्ताह सभी प्रकार के कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। अपनी लाइफ के अच्छे पलों के बारे में सोचें और पॉजिटिव रहें। किसी बात को लेकर गहन विचार-विमर्श होंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है।

करियर के विषय में : आय की स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आंखों में एलर्जी और पैरों में सूजन की समस्या रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपका समाज कार्य में धन खर्च होगा। आर्थिक परेशानियों के चलते भविष्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। परिस्थितियों का सामना करें, क्योंकि मुद्रा से कहीं ज्यादा आपके मन की प्रसन्नता महत्वपूर्ण है। आपका खर्चा और आपकी आय दोनों को संतुलन बना कर चले। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी साख बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी पर किया गया संदेह आपके आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : नियमित व्यायाम और सही खानपान के कारण सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। इस सप्ताह आपके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ेगा, पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। परिवार में किसी के अचानक स्वास्थ्य खराब के चलते आपको भागा दौड़ी करनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों को अपने लिए नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है।

करियर के विषय में : व्यापारियों की मुलाकात किसी बड़े क्लाइंट के साथ हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : कुछ लोग गर्दन अथवा गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह साझेदारों से मन मुटाव होने की आशंका है जिससे व्यवसाय में समस्या आ सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में थोड़ी कमी आ सकती हैं। अच्छा होगा कि किसी खास दोस्त जिसका अनुभव रहा हो उससे मामले में सलाह लें। कामों में सफलता मिलेगी और आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे आपका मन हर्षित होगा।

प्यार के विषय में : यदि आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं तो छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : बेवजह के तनाव से दूर रहना होगा क्योंकि सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह मित्रों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है। हो सकता है कि आपका पैसा कही फंस गया है, उसको लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। बेहतर होगा कि अभी परेशान न हों, क्योंकि यह समय ही ऐसा है। थोड़ा समय संयम के साथ निकल जाने दें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपका प्रिय कभी गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा।

करियर के विषय में : बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वे आपको किसी प्रोजेक्ट पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका दे सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह निवेश संबंधित निर्णय आप में से कुछ के लिए घातक साबित हो सकते हैं। निवेश से पहले विश्वासपात्र की राय रखना बेहतर होगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। साफ मन और लगन से किए गए किसी भी कार्य में सफलता जरूर मिलती है। आपको भी मिलेगी। मन में कई सारे काम एक साथ चलेंगे जिससे कामों में सफलता मिलने में विलंब होगा।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी इस सप्ताह ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा।

करियर के विषय में : किस्मत के भरोसे बैठने की जगह यदि कठोर परिश्रम करेंगे तो इसका लाभ जरूर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वस्थ खानपान के चलते वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें। आर्थिक रूप से यह सप्ताह थोड़ा कठिन जरूर होगा, पर आपकी थोड़ी सी कोशिश आपको कामयाबी की ओर जरूर लेकर जाएगी। विवाद का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि विवाद से आपको जल्दी ही राहत मिल सकती है और परिस्थिति आपके फेवर में हो जाएगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए दिन सुखद रहेगा और अपने प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी।

करियर के विषय में : जो लोग ऑनलाइन बिजनेस करते हैं उनको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : खाने के साथ सलाद जरूर खायें सेहत फिट रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस हफ्ते आपका परिवार माहौल यथावत रहेगा। आप घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अपनी पैनी निगाह घर के लोगों पर बनाकर रखनी होगी, किसी का स्वास्थ्य न बिगड़ जाए। घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था भी मजबूत रखें। इस हफ्ते वित्तीय अनिश्चितता आप में से कुछ के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा डिसीजन ना लें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप सही मौका देखकर अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं, सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

हेल्थ के विषय में : भारी सामान उठाने से बचना चाहिए क्यों मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण दर्द रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आप बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। कार्य मन मुताबिक न होने पर क्रोध और झुंझलाहट रहने वाली है। आप किसी नए निवेश का फैसला ले सकते है। आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

प्यार के विषय में : लवमेट अपने दिल की बात अपने साथी से कहेंगे।

करियर के विषय में : जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उनके परिचय क्षेत्र में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया और फेवरेबल रहने वाला है। कारोबार के मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आप कोई भी नया स्टेप लेने से पहले थोड़ा विचार जरूर कर लें। भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। आपको क्रियेटिव कामों में सफलता मिलने के आसार है। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें सतर्क रहना होगा। एक दूसरे से गलतफहमी हो सकती है।

करियर के विषय में : जो लोग मैकनिकल फील्ड से हैं उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है।

हेल्थ के विषय में : बाहर का भोजन व बासी भोजन से परहेज करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। दूसरों से बहसबाजी से काम उलझ सकते हैं इसलिए इस ओर सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके सपने साकार होते हुए नजर आयेंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे। कुछ लोगों का साथ लेकर आप अपने काम को गति देंगे। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। साथी को समझने का प्रयास करेंगें जिससें रिश्तें मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से हृदय रोगी खान-पान पर संयम बरतें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 3 मई से 9 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 3 मई से 9 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 3 मई से 9 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ये 5 राशि के लोग बनते हैं सच्चे मित्र, संकट की घड़ी में खड़े रहते हैं साथ

Back to top button