स्वास्थ्य

मॉडर्न नॉन स्टिक नहीं लोहे का बर्तन है गुणकारी, इसमें खाना पकाकर खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

कहते हैं घर का बना खाना सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है। इस बात में सच्चाई भी है। घर पर ताजी-ताजी सब्जियां लाकर उसे पकाना और सेहत बनाना एक अच्छा आइडिया होता है। ये तो सभी जानते हैं कि आप क्या खाते हैं उसका असर सीधा हमारी सेहत पर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किस बर्तन में पकाते हैं ये चीज भी हमारी हेल्थ को प्रभावित करती है।

आज कल के किचन में आपको नॉन स्टिक बर्तनों की भरमार मिल जाएगी। इनका फायदा ये होता है कि इनमें खाना चिपकता नहीं है। ऐसे में बर्तन माँजने में भी कम मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि नॉन स्टिक बर्तनों में बना खाना सेहत को नुकसान पहुंचता है। इन बर्तनों को बनाने में जिन रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है वह भी खाने में मिल जाते हैं। पहले के जमाने में लोग खाना पकाने के लिए अधितर मिट्टी या लोहे के बर्तन का ही इस्तेमाल करते थे।

लोहे के बर्तन में बना खाना काफी पौष्टिक होता है। इसमें खाना पकाकर खाने के बहुत लाभ होता है। लोहे का बर्तन खाने के अंदर कुछ ऐसे तत्व छोड़ देता है जिससे कई बीमारियां दूर होती है। इसमें बना खाना खाने से हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ता है। इतना ही नहीं ये आपके अंदर खून और आयरन की कमी को भी दूर करता है। वैसे इसके और भी कई सारे फायदे हैं जिसके बारे में हम विस्तार से जानने वाले हैं।

लोहे के बर्तन में खाना पकाने के फायदें

1. यदि आपको शरीर में दर्द की समस्या है तो लोहे के बर्तन में खाना पकाना शुरू कर दीजिए। इससे आपको बॉडी में होने वाले पेन (दर्द) से छुटकारा मिल जाएगा। इस बर्तन से निकले तत्व शरीर के दर्द को कम करने का काम करते हैं।

2. यदि आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो रही है तो लोहे के बर्तन में खाना बनाना एक अच्छा विकल्प होता है। इससे आपकी शारीरिक कमजोरी दूर होती है। आपकी बॉडी को ताकत मिलती है।

3. यदि आप जल्दी थक जाते हैं तो लोहे के बर्तन में खाना बनाना स्टार्ट कर दें। इससे आपकी दिनभर की सारी थकान दूर हो जाएगी। इसमें पका खाना खाने के बाद आप ताकतवर महसूस करेंगे।

4. जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है उन्हें तो रोज ही लोहे के बर्तन में बना भोजन करना चाहिए। इससे उनकी समस्या दूर हो जाएगी।

5. पीरियड्स में महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोहे के बर्तन का खाना खाने से इन समस्याओं से राहत मिल सकेगी।

6. पेट से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो तो लोहे के बर्तन में बना भोजन करना एक बेहतर विकल्प होता है।

Back to top button