विशेष

मां को गाता देख खुद को रोक नहीं पाई नन्ही बेटी, अपनी क्यूट आवाज में मिलाए सुर से सुर – Video

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। यहां लोग अपना हुनर दिखा झटपट फेमस भी हो जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर मां बेटी का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां गिटार बजाते हुए गाना गाती है और इसमें उनकी छोटी एंड क्यूट सी बेटी पूरा पूरा साथ भी देती है।

महिला का नाम अंजाना मदाथिल बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह अपनी प्यारी सी बेटी के पास बैठे गिटार के साथ गाना गुनगुनाती है। इस दौरान उनकी बेटी भी गाने के साथ सुर से सुर मिलाती दिखाई देती है। ये दोनों 2015 में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा का सुपरहिट गाना ‘अगर तुम साथ हो…’ गाते हैं। इस गाने में अलका याग्निक और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी।

45 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो को साझा करते हुए अंजना मदाथिल कैप्शन में लिखती हैं – गिटार के साथ मेरा पहला प्रयास. मुझे छह महीने का समय लगा।


सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अभी तक तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हर किसी को ये वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।


हम सब सात हैं..


आपकी आवाज बहुत अच्छी है।


बच्ची ने अपने हाथों से गाने के साथ साथ जो एक्शन की है वह शानदार है।


बहुत बढ़िया! भगवान इस बच्ची को खुश रखें।


वर्तमान में दिल को खुश करने का एक बेहतरीन तरीका।

इस बात में कोई शक नहीं कि ये वीडियो बड़ा ही क्यूट है। खासकर बच्ची वीडियो की सारी लाइम लाइट चुरा कर ले गई।

Back to top button