बॉलीवुड

अक्षय कुमार की बेटी से ज्यादा क्यूट है ट्विंकल खन्ना की भांजी, तस्वीरें देख आप भी बन जाएंगे फैन

बॉलीवुड की एक बहुत पुरानी परंपरा है। यहां स्टार किड्स हमेशा मीडिया में छाए रहते हैं। वे बिना कोई खास संघर्ष के जनता के बीच फेमस हो जाते हैं। हालांकि हर स्टार किड्स के साथ ऐसा नहीं होता है। कुछ ऐसे भी होते हैं जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। ट्विंक्ल खन्ना (Twinkle Khanna) की भांजी नाओमिका सरन (Naomika Saran) भी इनमें से एक हैं। वे और उनका परिवार मीडिया से दूर ही रहना पसंद करता है।

नाओमिका की उम्र 16 साल है और वे दिखने में बहुत क्यूट हैं। नाओमिका सरन असल में बॉलीवुड के सुपर स्टार राजेश खन्ना की नातिन हैं। राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं जिनका नाम ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना है। रिंकी उम्र में ट्विंकल से छोटी है। उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर सरन से शादी रचाई थी। रिंकी पहले फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस भी आई थी लेकिन जब उनका करियर आगे नहीं बढ़ा तो वे शादी कर सेटल हो गई। इस शादी से उन्हें साल 2004 में नाओमिका सरन नाम की बेटी हुई।

नाओमिका सरन अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रहती हैं। 2018 में जब वे भारत आई थी तो उनकी कुछ तस्वीरें बहुत वायरल हुई थी। हालांकि नाओमिका सरन की गिनी चुनी तस्वीरें ही इंटरनेट पर उपलब्ध है। वे मीडिया की नजरों से हमेशा बचकर ही रहती हैं। इसलिए मीडिया में उनकी तस्वीरें भी नहीं छपती है।

ट्विंकल अपनी भांजी नाओमिका सरन को काफी पसंद करती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने भांजी की एक तस्वीर साझा कर उनकी कथक स्किल्स की तारीफ की थी। दरअसल नाओमिका कथक डांस बहुत ही अच्छे से कर लेती हैं। इस छोटी सी उम्र में ही उनके अंडर एक एक्ट्रेस बनने के सभी गुण मौजूद हैं। हालांकि ये समय ही बताएगा कि वे भविष्य में फिल्मों का हिस्सा बनती है या नहीं।

ट्विंकल के परिवार में नाओमिका सरन अक्षय कुमार के बेटे आरव के भी बहुत करीब हैं। इन दोनों कजीन भाई बहन की आपस में बहुत बनती है। ये दोनों जब भी मिलते हैं साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

वैसे नाओमिका सरन सोशल मीडिया से भी दूर ही रहती हैं। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट रख रखा है। इस वजह से उनकी ज्यादा तस्वीरें पब्लिक प्लेस में उपलब्ध नहीं है।

इस बात में कोई शक नहीं कि ट्विंकल खन्ना की भांजी नाओमिका सरन सुंदर और क्यूट है। उनके अंदर वह स्टार किड्स वाली बात है। वैसे आपको राजेश खन्ना की यह नातिन कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button