समाचार

कोरोना: इंसानों के साथ जानवरों को भी अपनी चपेट में ले रहा वायरस, संक्रमण से हुई बिल्ली की मौत

कोरोना वायरस का कहर रुक ही नहीं रहा है। पूरे विश्व में इसकी वजह से लोग परेशान है। अब एक दिन में तीन लाख से भी अधिक केस सामने आ रहे हैं। वहीं हजारों लोग दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि ये वायरस इंसानों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। इस बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर एक और खुलासा हुआ है। इंसानों के बाद अब जानवर भी इसका शिकार हो रहे हैं।

दरअसल ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कोरोना पॉजिटिव होने के चलते एक बिल्ली की मौत हो गई। दरअसल यहां बिल्ली के मालिक को कोरोना हुआ था। इसी से यह संक्रमण बिल्ली के अंडर भी जा पहुंचा। जब इस पर रिसर्च हुई तो इस बात की पुष्टि हुई है कि कोरोना संक्रमण इंसान से बिल्ली में हुआ है।

बता दें कि जब ब्रिटेन में कोरोना की पहली लहर आई थी तब भी एक कोरोना संक्रमित शख्स के द्वारा उसकी बिल्ली कोविड-19 पॉजिटिव हो गई थी। यह अप्रैल 2020 की बात है जब बिल्ली को इलाज के लिए डॉक्टर के पास भी ले जाया गया था। उस बिल्ली को सांस लेने में प्रॉब्लम हो रही थी। बिल्ली के मालिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी। हालांकि शख्स ने तब बिल्ली का टेस्ट नहीं करवाया था।

इस टॉपिक पर वैज्ञानिकों ने बहुत रिसर्च कि और अब वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इंसान (मालिक) के जरिए की कोरोना वायरस उसकी पालतू बिल्ली में आ गया था। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने ये भी बोला था कि इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं पालतू जानवर ये वायरस इंसानों में फैला सकते हैं। वहीं बीते वर्ष आई एक अन्य रिपोर्ट में बोला गया था कि जानवरों द्वारा इंसानों में भी कोरोना फैल सकता है।

लेकिन इस विषय पर अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है। इस टॉपिक पर अभी और जांच पड़ताल की जरूरत है। उम्मीद की जा रही है कि वैज्ञानिक इस गुत्थी को सुलझा लेंगे। इस तरह भविष्य में इस महामारी को फैलने से और भी अच्छे तरीके से रोका जा सकेगा।

फिलहाल आप सभी से यही विनती है कि जितना हो सके घर में ही रहे। बाहर बहुत जरूरी हो तो ही जाएं। बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें। मास्क सर्जिकल हो तो डबल पहने वरना संगल एन-95 मास्क भी पहना जा सकता है। कपड़े का मास्क पहनने से बचे। दो मास्क रखें। उन्हें 24 – 24 घंटे में बदलकर पहनें।

 

Back to top button