राशिफल

Rashifal 24 April: आज 4 राशि वाले होंगे आर्थिक रूप से मजबूत, भौतिक सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि

हम आपको शनिवार 24 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई योजना बनानी चाहिए, जिससे व्यापार में लाभ के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। पेट में किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है इसलिए ध्यान रखें। थोड़ा-सा तनाव रहेगा, लेकिन बिल्कुल हताश न हों।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

चुनौतियों का सामना करना आप लोगों को अब आने वाले दिनों में सीखना चाहिए। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और आपको नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। आपको आगे बढऩे के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। कमजोरी को कठोरता से दबाएं। आप अपनी आमदनी और खर्च में तालमेल बनाकर चलें। घर का वातावरण आनंदित रहेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। इससे आपका तनाव कम होगा व्यावसायिक और रचनात्मक कार्यों की दिशा में प्रयास सार्थक होंगे। आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे। थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो भी आप खुशी से उनका सामना करेंगे। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार में स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी खासकर माँ की सेहत में हानि हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी से सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। कामों में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आपके लाभ का मार्ग खोलेगा। इनकम और खर्चों के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। अपने ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें एवं वे कार्य करें जिन्हें आप बहुत पसंद करते हैं। ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आज आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव आएगा। काफी दिनों से जो चिंता सता रही थी, उससे आपको मुक्ति मिल जाएगी। सांसारिक सुख-भोग और नौकर चाकरों के असहयोग से परेशानी हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। जो लोग पैतृक व्यापार करते है उन्हें व्यापार से संबंधित कोई भी निर्णय सलाहकारों व बड़ों के साथ विचार करके ही लेना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आज घर में बड़ा विवाद हो सकता है। आपको अपने बड़ों की सलाह पर गौर करने की जरूरत है। आपकी बुद्धि विवेक, नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। लव लाइफ में उतार चढ़ाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह दिन आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि हृदय से संबंधित समस्या होने की आशंका है। साथ ही बहुत गरिष्ठ भोजन करने से भी बचें। पैसों की बात करें तो अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। छोटी अवधि के लिए एल्डर धार्मिक यात्रा की योजना बना सकता है। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाले है। बहुत अच्छे प्रसंग आपको हासिल होने वाले है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

निवेश करने के लिए यह दिन बहुत खास करने वाला है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। आपको अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष और धार्मिक कार्यों में व्यस्तात रहेगी।

आपने Rashifal 24 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन गलतियों के कारण ही इंसान नहीं बन पाता है धनवान, रूठ जाती हैं लक्ष्मी मां

Back to top button