स्वास्थ्य

हर महिला को पीनी चाहिए अजवाइन की चाय, इस विधि से बनाए, फायदें हैरान कर देंगे

अजवाइन (Carrom seeds) का उपयोग किचन मसाले के रूप में क्या जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे हम घरेलू नुस्खे (Home remedy) के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन न सिर्फ पाचन शक्ति को सुधारता है बल्कि महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी समस्या भी हल करता है। गर्मी में अजवाइन की चाय (Ajwain tea) बनाकर भी पी जा सकती है।

अजवाइन की चाय बनाने की विधि

एक बर्तन में दो कप पानी डालकर उबाल लें। इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें और धीमी आंच पर उबलने दें। अब जब एक कप पानी बचे तो इसे छानकर गिलास में निकाल लें। स्वाद के लिए आप इसमें नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं। एक अन्य तरीका ये भी है कि एक गिलास पानी में रातभर अजवाइन भोगोकर रख दें। सुबह पानी को पांच मिनट उबालकर छान लें और पी जाएं।

अजवाइन की चाय के फायदे

1. अजवाइन की चाय पीने से पीरियड्स में होने वाले दर्द और पीएमएस (प्री मेन्स्ट्रुअल स्ट्रेस) से निजात मिलती है। पीरियड्स में अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं का मूड स्विंग होता रहता है। वे चिड़चिड़ी हो जाती हैं। उन्हें पेट दर्द की समस्या भी रहती है। यही वजह है कि महिलाओं के लिए अजवाइन की चाय बहुत ही काम की चीज है। उन्हें इसे रोज ही पीना चाहिए।

2. वजन कम करने में भी अजवाइन की चाय फायदा करती है। दरअसल अजवाइन में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से आप पेट भरा हुआ ही महसूस करते हैं। ऐसे में ये आपके शरीर की फैट की मात्रा को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे आपका वजन भी कम होने लगता है। इसलिए वेट लूज करने के लिए आज से ही अजवाइन की चाय पीना शुरू कर दें।

3. बंद नाक को खोलने के लिए भी अजवाइन की चाय का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खुशबू बहुत तेज होती है। ये जब बॉडी में जाती है तो नाक के रास्ते खोल देती है। इसके अलावा रोज अजवाइन की चाय पीने से अस्थमा के रोगियों को भी लाभ होता है।

4. अजवाइन की चाय आपको कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाती है। इसकी वजह ये है कि इसमें बहुत से एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन से लड़ने का कार्य करते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको अजवाइन की चाय के यह उपाय पसंद आए होंगे। कृपया आप इन्हें दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। इस तरह वे भी इनका लाभ ले सकेंगे।

Back to top button