समाचार

डॉक्टरों को चोर कहना सुनील पाल को पड़ा महंगा, गृहमंत्री को पत्र लिख की गई गिरफ्तारी की मांग

हास्य कलाकार सुनील पाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है और इनसे मांफी मांगने की मांग की गई है। इन्होंने हाल ही में चिकित्सकों पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद ये विवाद खड़ा हुआ है। इनके द्वारा उड़ाए गए मजाक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा गया है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन सुनील पाल की डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी आरडीए ने बेहद नाराजगी जताई है। आरडीए ने कॉमेडियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा गया है।

दरअसल स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने कोरोना के दौर में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद ये  बवाल मचा है। इनकी जो वीडियो सामने आई है। उसमें ये कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले तमाम डॉक्टरों पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगा रहे हैं।

क्या था वीडियो में

सुनील पाल ने तंजिया हंसी में कहा था कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। लेकिन कोरोना काल में हम देख रहे हैं कि 90 प्रतिशत डॉक्टर शैतान का रूप धारण कर चुके हैं। अधिकतर डॉक्टर चोर हैं। कोरोना के इलाज में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है और इलाज के बहाने बेईमान किस्म के डॉक्टर गरीब कोरोना मरीजों को लूट रहे हैं।

हालांकि जब ये विवाद बढ़ा तो इन्होंने अपनी सफाई भी पेश की और कहा कि हमें सवाल पूछने का हक है। वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों के संगठन रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सुनील पाल की टिप्पणियों को गलत बताया। डॉक्टरों का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए  डॉक्टरों के प्रति मरीजों के विश्वास को तोड़ा गया है। जो बेहद खतरनाक साबित होगा।

आरडीए ने पत्र  लिखा कहा कि स्वास्थ्य कर्मी और अन्य देशवासी कोरोना के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। सभी डॉक्टर जी जान लगाकर मरीजों का दिन रात इलाज कर रहे हैं। ऐसे में ये बात कहना सही नहीं है।

Back to top button