स्वास्थ्य

गर्मी में पसीने की दुर्गंध से मिल जाएगा छुटकारा, कर दें बस ये सरल उपाय

गर्मी के मौसम में कई लोगों को काफी पसीना पड़ता है और शरीर से तेज बदबू आने लग जाती है। अगर आपको भी काफी पसीना पड़ता है और नहाने के बाद भी शरीर से बदबू आती है। तो नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से पसीने की बदबू आना कम हो जाती है और इस समस्या से राहत मिल जाएगी।

इस तरह से करें पसीने की बदबू दूर

जिन लोगों में से पसीने की दुर्गंध काफी अधिक आती है। वो लोग दिन में दो बार नहाएं। रोज दो बार नहाने से शरीर में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया नहीं बढ़ते हैं और ऐसा होने से दुर्गंध आना बंद हो जाती है। गर्मियों शुरू होते ही सुबह और शाम दो बार नहाना शुरू कर दें और नहाते समय एंटीबैक्टीरिय साबुन का ही प्रयोग करें।

आप चाहे तो नहाने के पानी में नींबू भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से भी बदबू नहीं आती है। इसके अलावा जिन हिस्सों में अधिक पसीना पड़ता है। वहां पर नींबू का रस लगाएं। एक नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें। फिर इसे रूई की मदद से लगा लें। इसे सूखने दें, फिर नहा लें। ऐसा करने से पसीना नहीं पड़ता है और बदबू आना बंद हो जाती है।

गुलाब जल की मदद से भी पसीने की बदबू को दूर किया जा सकता है। पसीने की बदबू से परेशान लोग समय-समय पर गुलाब जल लगाया करें। गुलाब जल लगाने से पसीना नहीं पड़ता है और बदबू से निजात मिल जाती है।

अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट्स को साफ रखें। नहाने के बाद अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट्स को गीला न छोड़े। नहाने के बाद इन एरिया को जरूर ड्राई करें। एंटीपसपिरेंट या डियोड्रेंट का इस्तेमाल भी करें। ये बैक्टीरिया के विकास के रोकता है। इसके लिए नहाने के बाद इन जगहों पर एंटीपसपिरेंट पाउडर या डियोड्रेंट जरूर लगाएं।

शरीर के जिन कोने से पसीना ज्यादा आता है। उन्हें समय समय पर गिले कपड़े से साफ करें या इनपर डिओडरंट लगाएं। ऐसा करने से इन जगहों पर पसीना नहीं पड़ता है और दुर्गंध से बचाव होता है।

नहाने के पानी में नीम की पत्तियां जरूर डालें। ये उपाय करने से भी शरीर से बदबू नहीं आती है। एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें। इसके अंदर नीम के पत्तों को डाल दें। ये पानी गर्म कर लें। जब इसका रंग हरा हो जाए तो गैस को बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें। फिर नहाने के पानी में इसे मिला दें। नीम के पानी से रोज नहाएं। ऐसा करने से पसीना आना बंद हो जाएगा।

कई लोगों को माथे पर काफी पसीना आता है। जिसके कारण माथे पर दाने निकल आते हैं। ये समस्या होने पर माथे पर चंदन का पैक लगा दें। चंदन का पैक लगाने से ठंडक मिलती है और दानें निकलना बंद हो जाते हैं। एक चम्मच चंदन के अंदर पानी मिलाकर एक लेप तैयार कर लें और इसे लगा दें। सूखने पर पानी की मदद से इसे साफ कर दें। चंदन शीतलता प्रदान करता है। ऐसे में गर्मी के कारण होने वाले दाने एकदम से सुख जाते हैं।

गर्मी में अपने शरीर के साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। खूब पानी पीते रहें, जिससे पसीना निकलने के बाद शरीर में पानी की कमी न हो।

एलोवेरा जेल लगाने से भी पसीना की बदबू से निजात पाई जा सकती है। जिन जगहों से पसीने की बदबू आती है। वहां पर एलोवेरा जेल लगा दें और सूखने के बाद इसे साफ कर दें। एलोवेरा जल ठंडक प्रदान करता है और बदबू को दूर कर देता है।

Back to top button