अध्यात्म

व्यापार में होने लग जाएगी खूब बरकत, बस कर दें ये खास उपाय

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे खास उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से धन लाभ होने लग जाता है और व्यापार में भी तरक्की होती है। अगर आपका व्यापार सही से नहीं चल रहा है और धन लाभ आपको नहीं हो पा रहा है। तो नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से व्यापार अच्छे से चलने लग जाएगा और सारी आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

रखें मनी प्लांट

अपने व्यापार स्थल पर मनी प्लांट को जरूर रखें। मनी प्लांट को शुभ माना जाता है और इसे व्यापार स्थल पर रखने से धन लाभ होता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मनी प्लांट के आसपास होने से धन लाभ होता है। साथ में ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। ये एक धन बरसाने वाला पौधा है। अगर व्यवसाय में घाटा हो रहा है। तो मनी प्लांट को व्यापार स्थल पर रखना शुरू कर दें। इसे रखने से न केवल व्यापार में तरक्की आए। साथ में ही रूके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे।

वास्तु शास्त्र और फेंग शुई के अनुसार मनी प्लांट घर या कार्यस्थल की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर भी कर देता है। इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। अगर आप मनी प्लांट का पौधा अपनी दुकान या कार्यस्थल में रखना चाहते हैं। तो बस इस चीज का ध्यान रखें की इसकी दिशा दक्षिण हो। साथ में ही इसे कांच की बोतल में पानी डालकर लगाने की जगह मिट्टी में लगाएं। ये ज्यादा फलदायक माना जता है।

इसकी देखभाल भी सही से करें। अगर कोई पत्ता सूख जाए तो उसे तुरंत तोड़ दें। हर दिन इसको पानी दें। हो सके तो कुछ दिनों तक रोज सुबह मनीप्लांट में पानी के साथ दूध के दो चम्मच भी डालें। इस तरह से धीरे-धीरे आपके व्यापार में सुधार आना शुरू हो जाएगा।

मां लक्ष्मी की मूर्ति

अपने व्यापार स्थल पर मां लक्ष्मी की मूर्ति को जरूर रखें। इनकी मूर्ति को तिजोरी के अंदर रखें और रोज इसकी पूजा भी करें। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की मूर्ति को तिजोरी में रखने से धन हानि नहीं होती है और तिजोरी सदा पैसों से भरी रहती है।

बांधे पीपल का पत्ता

अपने व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर एक पीपल का पत्ता बांध लें। ये उपाय करने से भी व्यापार में गति आ जाएगी और धन लाभ होने लग जाएगा। उपाय के तहत शुक्रवार या शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। पूजा करने के बाद एक पत्ता अपने साथ ले लाएं। इस पत्ते को मुख्य दरवाजे पर मोली की मदद से बांध दें। दरअसल पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और अगर ये पत्ता मुख्य दरवाजे पर लगाया जाए तो धन की कमी कभी नहीं होती है।

बनाएं स्वास्तिक का निशान

स्वास्तिक का चिन्ह बेहद ही शुभ माना जाता है। इसलिए अपने मुख्य दरवाजे, तिजोरी और गल्ले पर ये निशान जरूर बनाएं। इस चिन्ह को आप हल्दी या सिंदूर की मदद से बना सकते हैं।

रूका धन आएगा वापस

अगर आपका धन फंसा हुआ है और वापस नहीं मिल रहा है। तो ये उपाय करके देखें। इस उपाय के तहत आप एक कोरा कागज लेकर उसके ऊपर उन लोगों के नाम और पता लिखें जिनके पास आपके पैसे अटके हुए हैं। अब इस कागज को मनी प्लांट की मिट्टी में दबा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये उपाय करने से रूका हुआ पैसा एकदम से वापस आ जाएगा।

तो ये थे धन लाभ से जुड़े कुछ खास उपाय। इन्हें एक बार जरूर करके देखें। ये काफी असरदार साबित होंगे।

Back to top button